होम / टीवी / वरिष्ठ पत्रकार शैलेश की मेनस्ट्रीम मीडिया में वापसी, इस चैनल में बने मैनेजिंग एडिटर

वरिष्ठ पत्रकार शैलेश की मेनस्ट्रीम मीडिया में वापसी, इस चैनल में बने मैनेजिंग एडिटर

वरिष्ठ पत्रकार शैलेश ने मेनस्ट्रीम मीडिया में वापसी करते हुए बतौर मैनेजिंग एडिटर अपनी नई शुरुआत की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

वरिष्ठ पत्रकार शैलेश ने मेनस्ट्रीम मीडिया में वापसी करते हुए हिंदी न्यूज चैनल ‘समाचार प्लस’ (Samachar Plus) के साथ अपनी नई पारी शुरू की है। यहां उन्होंने बतौर मैनेजिंग एडिटर जॉइन किया है।

शैलेश को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब 40 साल का अनुभव है। पूर्व में वह देश के तमाम प्रतिष्ठित न्यूज चैनल्स में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वह हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज नेशन’ में बतौर एडिटर-इन-चीफ और सीईओ रह चुके हैं। हालांकि ‘न्यूज नेशन‘ के बाद वह मेन स्ट्रीम मीडिया से अलग हटकर न्यूज24 के मीडिया इंस्टीट्यूट ‘आईसोम्स‘ (ISOMES) से जुड़ गए थे, जहां वह डीन के रूप में अपनी भूमिका निभा रहे थे।

मूल रूप से भागलपुर (बिहार) के रहने वाले शैलेश ने ‘बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी‘ (बीएचयू) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने बनारस में ही ‘दैनिक जागरण‘ के साथ अपने पत्रकारीय करियर की शुरुआत कर दी थी। बाद में वह लखनऊ आ गए और ‘नवभारत टाइम्स‘ से जुड़ गए। इसके बाद शैलेश ने प्रिंट को छोड़कर टीवी की दुनिया का रुख कर लिया। यहां उन्होंने ‘जी न्यूज’ के साथ अपनी पारी शुरू की और फिर ‘आजतक’ से जुड़ गए। इसके बाद ‘आजतक‘से अलविदा कहकर उन्होंने करीब तीन साल ‘न्यूज नेशन’ में अपनी पारी खेली। अब उन्होंने ‘समाचार प्लस‘ के साथ नई पारी शुरू की है। समाचार4मीडिया की ओर से शैलेश को उनके नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं।

बता दें कि एक समय अपनी धाक जमा चुका ‘समाचार प्लस’ एक बार फिर दर्शकों के बीच लौट आया है। फिलहाल इसकी सॉफ्ट लॉन्चिंग की गई है। यानी अभी इसके डिस्ट्रीब्यूशन का काम शुरू नहीं हुआ है, बल्कि इंटरनल रिव्यू का काम चल रहा है। चैनल का कार्यालय नोएडा के सेक्टर-4 में बनाया गया है। चैनल की कोशिश फिर से अपने पुराने दर्शकों के बीच लौटने की है, ताकि उनका खोया भरोसा फिर से प्राप्त कर सकें, लिहाजा चैनल का लोगो और टैग लाइन पुरानी ही रखी गई है, यानि-‘खबर वही, जो हमने कही’।


टैग्स समाचार प्लस न्यूज चैनल शैलेश कुमार
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

3 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

5 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

23 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

23 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago