होम / टीवी / सहारा मीडिया नेटवर्क में आलोक द्विवेदी की ऊंची छलांग, अब मिली ये जिम्मेदारी

सहारा मीडिया नेटवर्क में आलोक द्विवेदी की ऊंची छलांग, अब मिली ये जिम्मेदारी

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के रहने वाले आलोक द्विवेदी दो दशक से भी अधिक समय से सहारा मीडिया नेटवर्क से जुड़े हुए हैं

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

सहारा मीडिया नेटवर्क में वरिष्ठ पत्रकार आलोक द्विवेदी को अब बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें अब नेटवर्क के रीजनल न्यूज चैनल ‘समय राजस्थान व हरियाणा’ का नया एडिटर बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि विवादों के चलते सहारा समय राजस्थान व हरियाणा के संपादक राजीव मालवीय को प्रबंधन ने इसी सप्ताह हटा दिया था। इसके बाद से प्रबंधन नए एडिटर की मैराथन खोज में लगा हुआ था।

चैनल में पहले से कार्यरत डिप्टी एडिटर विकास पाराशर भी संपादक पद की दौड़ में शामिल थे, लेकिन संस्थान ने आलोक की ताजपोशी की है। द्विवेदी दो दशक से भी अधिक समय से सहारा मीडिया नेटवर्क से जुड़े हुए हैं। वह इन दिनों नेशनल चैनल के पॉलिटिकल एडिटर के साथ राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख का कार्यभार संभालते हुए लोकसभा व पीएमओ की रिपोर्टिंग कर रहे थे।

मूल रूप से यूपी के जनपद फतेहपुर की बिंदकी तहसील निवासी आलोक ने कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक व विधि स्नातक की पढ़ाई करने के बाद भारतीय विद्या भवन पत्रकारिता संस्थान से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। शुरुआत में वे कानपुर से प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र ‘आज’ व ‘स्वतंत्र भारत’ से जुड़े थे। फिर कुछ समय स्वतंत्र पत्रकारिता करने के बाद 1997 में राष्ट्रीय सहारा कानपुर में बतौर संवाददाता जुड़े। इसके बाद उन्होंने टीवी पत्रकारिता में पदार्पण किया और सहारा समय नोएडा के ब्यूरो चीफ की जिम्मेदारी संभाली।

आलोक मई 2011 में ग्रेटर नोएडा के चर्चित भट्टा पारसौल भूमि अधिग्रहण में किसानों व प्रशासन के बीच हिंसक संघर्ष के मध्य बेहद संजीदगी से रिपोर्टिंग कर राष्ट्रीय स्तर पर इस मुद्दे को उठाने में कामयाब रहे।  2008 में देश की सबसे बड़ी मर्डर मिस्ट्री आरुषि हत्याकांड की एक्सक्लूसिव रिपोर्टिंग कर करीब ढाई महीने तक लगातार इस मामले की विशेष पड़ताल की। उन्होंने निठारी कांड की सच्चाई को बयां करती डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘द कर्मा किलिंग’ में मुख्य किरदार की भूमिका भी अदा की, जिसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

देश को हिलाकर रख देने वाले 2002 के गुजरात के दंगों को कवर करने वाले हिंदी बेल्ट की नेशनल मीडिया के चुनिंदा पत्रकारों में आलोक द्विवेदी का नाम शुमार है। उस समय राष्ट्रीय सहारा में प्रकाशित खबरों के अधार पर तत्कालीन संसद सत्र में बहस में इनकी रिपोर्ट शामिल की गई थी। पत्रकार व लेखक अजीज बर्नी की गुजरात दंगों पर लिखी पुस्तक ‘दास्तान ए हिंद’ में आलोक की कई खबरों को प्रमुखता से स्थान मिला था।

बता दें कि आलोक द्विवेदी की पत्नी पूनम द्विवेदी भी पत्रकार हैं और वर्तमान में अमर उजाला में समाचार संपादक के तौर पर कार्यरत हैं। समाचार4मीडिया.कॉम की ओर से आलोक द्विवेदी को उनके नए सफर की लिए शुभकामनाएं।


टैग्स आलोक द्विवेदी सहारा मीडिया नेटवर्क
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

3 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

3 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

5 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

21 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

20 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

19 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

20 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

20 hours ago