होम / टीवी / जश्न में डूबा ABP न्यूज का लोकप्रिय शो 'सास बहू और साजिश', पूरे किए 18 साल

जश्न में डूबा ABP न्यूज का लोकप्रिय शो 'सास बहू और साजिश', पूरे किए 18 साल

एबीपी न्यूज (ABP News) के लोकप्रिय शो 'सास बहू और साजिश' (Saas Bahu Aur Saazish) ने आज 18 साल पूरे कर लिए हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

एबीपी न्यूज (ABP News) के लोकप्रिय शो 'सास बहू और साजिश' (Saas Bahu Aur Saazish) ने आज 18 साल पूरे कर लिए हैं। न्यूज की दुनिया में एंटरटेनमेंट का तड़का आज भले ही लोकप्रियता का पैमाना बन गया हो, लेकिन एबीपी न्यूज ने जब 18 साल पहले ‘सास बहू और साजिश’ की शुरुआत की थी, तब इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का मानना था यह एक नयाब और बहुत बड़ा कदम है, जो न्यूज और एंटरटेनमेंट के बीच अंतर को कम करेगा। अपने दर्शकों को टीवी सितारों के साथ जोड़ने में कामयाब यह शो रातों-रात नंबर वन शो बन गया। इसकी कामयाबी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि न्यूज चैनल का यह शो एंटरटेनमेंट चैनलों के पॉपुलर शो से टक्कर लेने लगा।

वैसे यह शो टेलीविजन इंडस्ट्री में एंटरटेनमेंट की दुनिया के 'बिहाइंड द सीन' को प्रदर्शित करने वाला पहला ऐसा प्रयोग था। पिछले 18 सालों से 'सास बहू और साजिश' मनोरंजन इंडस्ट्री से जुड़े हर शोज और सेलेब्स के तमाम अप्डेट्स हर दिन दर्शकों तक पहुंचाता रहा है। यहां जानकारी के लिए बता दें कि यह शो हर दिन दोपहर 2:30 एबीपी न्यूज पर टेलीकास्ट होता है।

 छोटे परिवार के इस युग में अब टीवी स्टार दर्शकों के परिवार का सदस्य बन गये हैं। बात चाहे जन्मदिन मनाने की हो या शादी की सालगिरह मनाने की या फिर कोई विशेष आयोजन इस शो के जरिये दर्शको को अपने परिवार के नये सदस्य के साथ अपना सुख-दुख बांटने का भी मौका मिलता है। शायद यही वजह है कि पिछले 18 वर्षों से दर्शकों के प्यार से सराबोर इस शो को देशभर में खूब प्यार मिला और इसी प्यार की बदौलत शो ने आज 18 सालों का लंबा सफर पलक झपकते ही तय कर लिया है।

वैसे कई चैनलों ने इस प्रारूप को दोहराने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी इसकी कामयाबी और लोकप्रियता की बराबरी नहीं कर पाया। खास बात यह है कि इस शो की एंकर अदिति अरोड़ा सावंत, पिछले 18 वर्षों से इस शो की मेजबानी कर रही है और दर्शकों के दिलों में एक अलग जगह बना ली है। ऐसा इसलिए क्योंकि दर्शक उनकी बॉडी लैंग्वेज और बोलने के अंदाज को खूब पसंद करते हैं।

18 वर्षों की इस यात्रा पर टिप्पणी करते हुए एबीपी नेटवर्क के सीईओ अविनाश पांडे ने कहा कि ‘सास बहू और साजिश सालों से सफल रहा है और ऐसा इसलिए क्योंकि दर्शक व्यक्तिगत स्तर पर कंटेंट से जुड़ने में सक्षम रहे हैं। अदिति अरोड़ा सावंत द्वारा प्रस्तुत मस्ती से भरे और हल्के-फुल्के कंटेंट ने ज्यादा से ज्यादा दर्शकों को अपनी ओर जोड़े रखा। पिछले 18 वर्षों से इस शो को शानदार ढंग से नेविगेट करने के लिए मैं पूरी एसबीएस टीम को बधाई देता हूं और अपने दर्शकों के निरंतर समर्थन के लिए उनका आभारी हूं।


टैग्स एबीपी न्यूज सास बहू और साजिश
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

5 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

5 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

22 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

23 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

9 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

10 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago