होम / टीवी / 'रूम नम्बर 420': भारत एक्सप्रेस पर देवनाथ का नया स्टिंग ऑपरेशन आज रात
'रूम नम्बर 420': भारत एक्सप्रेस पर देवनाथ का नया स्टिंग ऑपरेशन आज रात
'भारत एक्सप्रेस' के विशेष संवाददाता देवनाथ एक बार फिर अपने धारदार पत्रकारिता अंदाज में बड़े पर्दाफाश के साथ हाजिर हैं
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago
'भारत एक्सप्रेस' के विशेष संवाददाता देवनाथ एक बार फिर अपने धारदार पत्रकारिता अंदाज में बड़े पर्दाफाश के साथ हाजिर हैं। आज रात 9:30 बजे प्रसारित होने जा रहा है उनका नया स्टिंग ऑपरेशन– ‘रूम नम्बर 420’, जो न जो न केवल चौंकाने वाला है बल्कि एक पूरे शहर से जुड़े गहरे और गंदे खेल का भंडाफोड़ करता है।
भारत एक्सप्रेस पर शुरुआत से ही बेबाक और खोजपरक रिपोर्टिंग करने वाले देवनाथ ने इससे पहले ऑपरेशन सत्य, ऑपरेशन यमराज, ऑपरेशन रक्त रंजित, ऑपरेशन पाताल लोक और ऑपरेशन काला पानी जैसे स्टिंग्स के जरिए पत्रकारिता को नई धार दी है। हर एक स्टिंग ने न केवल दर्शकों को झकझोरा, बल्कि शासन-प्रशासन को कार्रवाई के लिए मजबूर किया।
अब ‘रूम नम्बर 420’ के जरिए देवनाथ और 'भारत एक्सप्रेस' एक बार फिर सच्चाई की उस परत को उधेड़ने जा रहे हैं, जो अब तक पर्दे के पीछे थी। यह स्टिंग ऑपरेशन एक नामी बिजनेसमैन के डर्टी गेम का खुलासा करता है, जिससे 34 लाख की आबादी वाला एक शहर गुमराह होता रहा।
चौंकाने वाली इस रिपोर्ट में रिसेप्शन से लेकर होटल रूम के अंदर तक की हर चालाकी, हर धोखा कैमरे में कैद है। इस बारे में बात करते हुए देवनाथ कहते हैं, “भारत एक्सप्रेस पर हमें पूरी स्वतंत्रता के साथ काम करने का मौका मिलता है। उपेंद्र राय सर के नेतृत्व में पत्रकारिता सिर्फ नौकरी नहीं, एक मिशन बन जाती है। ‘रूम नम्बर 420’ आपके होश उड़ा देगा।”
क्या है इस रूम का रहस्य? कौन हैं वो चेहरे जो अब तक छुपे रहे? और कैसे हुआ पूरे शहर के साथ छल? जानिए आज रात 9:30 बजे सिर्फ भारत एक्सप्रेस पर देवनाथ के विशेष स्टिंग ऑपरेशन ‘रूम नम्बर 420’ में।
टैग्स