होम / टीवी / Republic पर देश के लोगों को भरोसा है और इसे कोई नहीं बदल सकता: अरनब गोस्वामी
Republic पर देश के लोगों को भरोसा है और इसे कोई नहीं बदल सकता: अरनब गोस्वामी
‘ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल’ (BARC) इंडिया द्वारा एक साल से ज्यादा समय के बाद गुरुवार को फिर से न्यूज रेटिंग्स जारी कर दी गई हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
‘ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल’ (BARC) इंडिया द्वारा एक साल से ज्यादा समय के बाद गुरुवार को फिर से न्यूज रेटिंग्स जारी कर दी गई हैं। न्यूज रेटिंग्स को जारी किए जाने के बाद ‘रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क’ (Republic Media Network) के एडिटर-इन-चीफ अरनब गोस्वामी ने कहा है कि नेटवर्क को देश की जनता का विश्वास हासिल है और कोई भी इसे बदल नहीं सकता है।
अरनब गोस्वामी के अनुसार, ‘पूरे नेटवर्क की व्युअरशिप ऐतिहासिक है और ये संख्या उन लोगों के लिए जवाब है, जिन्होंने हमारे खिलाफ साजिश रचने के लिए महीनों मेहनत की है। सच्चाई और व्युअरशिप दोनों रिपब्लिक के साथ हैं, क्योंकि हम पर भारत के लोगों का विश्वास है और कोई भी इसे बदल नहीं सकता है। हमें विज्ञापनदाताओं, समर्थकों और दर्शकों के लगातार बधाई संदेश आ रहे हैं। हम उनके समर्थन के लिए बहुत आभारी हैं।’
अरनब गोस्वामी के अनुसार,’ मुंबई, नोएडा और कोलकाता में हमारे सभी न्यूज रूम में एक अभूतपूर्व उत्साह है। मुझे अपनी टीम पर बहुत गर्व है जिनकी पत्रकारिता बोल रही है।’ नेटवर्क ने दावा किया कि रिपब्लिक टीवी ने सुपर प्राइमटाइम में 44% व्युअरशिप दर्ज की है।
नेटवर्क की ओर से जारी एक स्टेटमेंट में कहा गया है, ’बार्क द्वारा जारी नवीनतम व्युअऱशिप रेटिंग्स ने रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क को पूरी तरह से सही साबित किया है। रिपब्लिक टीवी, रिपब्लिक भारत और रिपब्लिक बांग्ला में, रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क ने निर्णायक और ठोस रूप से अंग्रेजी, हिंदी और बांग्ला न्यूज जॉनर में प्रभुत्व स्थापित किया है।’
इस स्टेटमेंट के अनुसार, ’इस चौतरफा प्रदर्शन ने अकेले दम पर रिपब्लिक टीवी के खिलाफ पूरी साजिश और प्रोपेगेंडा को चकनाचूर कर दिया है। रिपब्लिक भारत ने शानदार और रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन के साथ हिंदी न्यूज जॉनर में अपना दबदबा कायम रखा है। रिपब्लिक भारत का प्राइमटाइम शो 'पूछता है भारत' अपने स्लॉट में देश में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले न्यूज शो के रूप में टॉप पोजीशन पर है।’
नेटवर्क की ओर से जारी इस स्टेटमेंट में यह भी कहा गया है, ‘हम भारत के लोगों के अपार प्रेम, विश्वास और समर्थन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। आज जैसा कि देशभर में चैनल्स की व्युअरशिप में नेतृत्व का यह प्रमाण दुनिया के सामने है, रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क दुनिया भर में अपने लाखों समर्थकों का धन्यवाद करता है। हम आपके प्यार और अटूट विश्वास के लिए हर दिन आभारी हैं।’
टैग्स न्यूज चैनल्स रेटिंग्स बार्क इंडिया अरनब गोस्वामी बार्क ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल टीवी रेटिंग्स रिपब्लिक मीडिया न्यूज रेटिंग्स