होम / टीवी / रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क ने इन दो मीडिया प्रोफेशनल्स को दिया प्रमोशन का ‘तोहफा’

रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क ने इन दो मीडिया प्रोफेशनल्स को दिया प्रमोशन का ‘तोहफा’

‘रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क’ (Republic Media Network) ने अपनी सीनियर मैनेजमेंट टीम को प्रमोशंस का ‘तोहफा’ दिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

‘रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क’ (Republic Media Network) ने अपनी सीनियर मैनेजमेंट टीम को प्रमोशंस का ‘तोहफा’ दिया है। ‘रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क’ के मैनेजिंग डायरेक्टर और एडिटर-इन-चीफ अरनब गोस्वामी ने इसकी घोषणा की है। इसके तहत एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट (रेवेन्यू) की जिम्मेदारी निभा रहे हर्ष भंडारी अब नेटवर्क के हिंदी न्यूज चैनल ‘रिपब्लिक भारत’ (Republic Bharat) में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर की भूमिका संभालेंगे। वह नेटवर्क के नोएडा और गुरुग्राम कार्यालयों में काम कर रही टीम को विस्तार देने का काम करेंगे, जिसमें ब्रैंड मैनेजमेंट, मार्केटिंग और नेशनल नेटवर्क सेल्स शामिल हैं। इसके अलावा वह अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘रिपब्लिक टीवी’ (Republic TV) के नार्थ और ईस्ट इंडिया के रेवेन्यू का काम भी संभालेंगे।   

वहीं, नेटवर्क में प्रेजिडेंट (डिस्ट्रीब्यूशन और इंटरनेशनल रेवेन्यू) के पद पर काम कर रहीं प्रिया मुखर्जी को भी अब चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (डिस्ट्रीब्यूशन, इंटरनेशनल रेवेन्यू और ओटीटी) के पद पर प्रमोट किया गया है। प्रिया के पास नेटवर्क के चैनल्स की पहुंच बढ़ाने की जिम्मेदारी है, वहीं अब वह ओटीटी का काम भी देखेंगी और अपनी टीम को विस्तार देंगी।

इस बारे में अरनब गोस्वामी का कहना है, ‘हर्ष हमारे बिजनेस के मजबूत स्तंभ हैं और सीओओ के रूप में वह यह सुनिश्चित करेंगे कि देश में नंबर वन हिंदी न्यूज ब्रैंड के रूप में रिपब्लिक भारत और मजबूत बने। प्रिया के अंदर काफी अच्छे बिजनेस स्किल्स हैं और उन्हें काफी अनुभव है। वह हमारे ब्रैंड को नॉर्थ अमेरिका, यूके, दक्षिणपूर्वी एशिया और ऑस्ट्रेलिया में ले गई हैं। भारत में केबल इंडस्ट्री पर उनकी अच्छी पकड़ है और अब ओटीटी के क्षेत्र में उनके नेतृत्व में रिपब्लिक सफलता की नई इबारत लिखने के लिए तैयार है।’

‘रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क’ के ग्रुप सीईओ विकास खनचंदानी का कहना है, ‘प्रिया और हर्ष दोनों अपने प्रोफेशन के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो हमारे ऑर्गनाइजेशन को आगे बढ़ाने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। मैं काफी खुश हूं कि वे हमारी टीम का हिस्सा हैं और मैं उनकी नई भूमिका के लिए शुभकामनाएं देता हूं।’

अपनी नई भूमिका के बारे में हर्ष का कहना है, ‘संस्थान में अपनी नई भूमिका और जिम्मेदारी को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। नेटवर्क जिस गति से आगे बढ़ रहा है, उसमें मुझे काम करने और सीखने के काफी अवसर हैं। मैं अपनी भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हूं।’ वहीं, प्रिया मुखर्जी का कहना है, ‘अरनब के विजन ने इस नेटवर्क को नई पहचान दी है। विकास के नेतृत्व में मैं नेटवर्क की डिजिटल पहुंच और ग्रोथ की कमान संभालने को लेकर उत्साहित हूं।’


टैग्स हर्ष भंडारी रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क प्रमोशंस प्रिया मुखर्जी अरनब गोस्वामी Republic Media Network
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

3 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

3 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

5 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

12 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

11 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

10 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

11 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

11 hours ago