होम / टीवी / वैश्विक स्तर पर अपने पंख फैलाने की तैयारी में है रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क

वैश्विक स्तर पर अपने पंख फैलाने की तैयारी में है रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क

रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क अब अपने पंख फैलाने की तैयारी में है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क अब अपने पंख फैलाने की तैयारी में है। नेटवर्क ने की घोषणा की है कि वह भारत और विदेशों में रह रहे भारतीय दर्शकों के लिए डिजिटल और ब्रॉडकास्ट क्षेत्र में विस्तार कर रहा है। इस कड़ी के तहत रिपब्लिक अब ‘रिपब्लिक ग्लोबल’ (R. Global) हो रहा है। इस बात की जानकारी रिपब्लिक ने ट्वीट के जरिए दी।

रिपब्लिक ने ट्वीट कर कहा, हमें आर. ग्लोबल (R. Global)  की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है! भारत का सबसे बड़ा और सबसे पसंदीदा न्यूज ब्रैंड रिपब्लिक अब ग्लोबल हो रहा है। हम अपने दर्शकों को विश्व स्तरीय व खोजपरक कंटेंट देने के लिए दुनियाभर के 120 से अधिक पत्रकारों के साथ अपने अंतरराष्ट्रीय आधार का तेजी से विस्तार कर रहे हैं। रिपब्लिक ने यह भी कहा कि ‘हम भारत के उन लोगों के आभारी हैं, जिन्होनें रिपब्लिक को इतना प्यार दिया कि हम ग्लोबल तक पहुंचने वाले हैं।

आर. ग्लोबल के साथ, नेटवर्क ने भारत के डिजिटल टेक ब्रॉडकास्ट मीडिया का पावरहाउस (India’s Digital Tech Broadcast Media Powerhouse) बनने के लिए एक रोडमैप तैयार किया है।

इसके साथ ही, अपने #RepublicIsTheNews ब्रैंड अभियान के साथ लाइव होते हुए, रिपब्लिक (R.) ने इस बात पर ध्यान केंद्रित किया है कि कैसे  रिपब्लिक ने न केवल खबरों को पेश करने की कला को बदला है, बल्कि खबरों की सीरीज पेश कर वह भारत का सबसे बड़ा न्यूज ब्रैंड बन गया है, जिसने जमीनी स्तर पर प्रभाव डाला है।

आर. डिजिटल (R. Digital) ने इस बात की भी जानकारी दी है कि उसका डिजिटल ग्रोथ 600 प्रतिशत  तक हुआ है और ट्रैफिक में वृद्धि दर्ज की गई है। कंपनी ने बताया कि अपने डिजिटल विस्तार के तहत तैयार किए ब्लूप्रिंट में टेक, प्रॉडक्ट और कंटेंट स्पेस में 100 डिजिटल प्रोफेशनल की नियुक्ति भी शामिल होगी।

रिपब्लिक ने घोषणा की कि एडिटर-इन-चीफ अरनब गोस्वामी व्यक्तिगत रूप से वैश्विक बाजार में भारतीय मीडिया के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध हैं और आर. ग्लोबल उस दिशा में पहला कदम है।  


टैग्स चैनल रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क आर. ग्लोबल अनरब गोस्वामी
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

3 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

3 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

5 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

23 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

22 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

21 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

22 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

22 hours ago