होम / टीवी / 'एबीपी शिखर सम्मेलन' में राजनीति से संन्यास के सवाल पर क्या बोले राजनाथ सिंह, जानें यहां

'एबीपी शिखर सम्मेलन' में राजनीति से संन्यास के सवाल पर क्या बोले राजनाथ सिंह, जानें यहां

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि चीन को लेकर कोई बात अभी नहीं करना चाहता क्योंकि दोनों पक्षों की बातचीत चल रही है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

'एबीपी न्यूज' (ABP News) के खास कार्यक्रम शिखर सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तमाम सवालों के बेबाकी से जवाब दिए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से सवाल किया गया कि क्या चीन ने भारत की जमीन का अतिक्रमण किया? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि 1962 से ही लेकर क्या स्थिति रही है आप जानते हैं। ऐसे रणनीतिक मामले के बारे में सार्वजनिक मंच से खुलासा नहीं किया जा सकता।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि चीन को लेकर कोई बात अभी नहीं करना चाहता क्योंकि दोनों पक्षों की बातचीत चल रही है। कुछ मुद्दे जरूर हैं, लेकिन इसका ये अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए कि हम लोगों की कोई चीज उन्होंने कब्जा कर ली है।

एबीपी न्यूज के खास कार्यक्रम शिखर सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से पूछा गया कि जब भी कोई बड़ा नेता अरुणाचल प्रदेश जाता है तो चीन आपत्ति करता है। उन्होंने इसको लेकर कहा कि अरुणाचल प्रदेश हमारा है और रहेगा। राजनाथ सिंह से जब एक्टिव राजनीति कब तक कर सकते हैं, को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, इसको लेकर कुछ सोचने की जरूरत नहीं है। ईश्वर पर भरोसा है। मैं मानता हूं कि परमात्मा ऐसी बुद्धि ही नहीं दे कि ऐसा सोचा जाए।

आप इस बातचीत का वीडियो यहां देख सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

5 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

5 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

9 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

11 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

9 hours ago

CCI के आदेश पर झुका वॉट्सऐप, यूजर की सहमति से ही होगा डेटा शेयर

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेशों को लागू करेगा और यूज़र्स की सहमति के आधार पर ही अन्य मेटा कंपनियों के साथ डेटा शेयर करेगा।

52 minutes ago