होम / टीवी / न्यूज नेशन से विदाई लेकर राहुल ममोत्रा पहुंचे ‘इंडिया डेली’, इस पद पर किया जॉइन
न्यूज नेशन से विदाई लेकर राहुल ममोत्रा पहुंचे ‘इंडिया डेली’, इस पद पर किया जॉइन
न्यूज नेशन में बतौर एडमिनिस्ट्रेशन असिस्टेंट मैनेजर काम कर रहे राहुल ममोत्रा ने यहां से विदाई ले ली है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
न्यूज नेशन में बतौर एडमिनिस्ट्रेशन असिस्टेंट मैनेजर काम कर रहे राहुल ममोत्रा ने यहां से विदाई ले ली है और अब ‘इंडिया डेली’ (India Daily) के साथ अपनी नई पारी शुरू की है। यहां वह एडमिनिस्ट्रेशन में असिस्टेंट मैनेजर की जिम्मेदारी निभाएंगे।
बता दें कि वरिष्ठ पत्रकार शमशेर सिंह के नेतृत्व में ‘इंडिया डेली’ न्यूज चैनल जल्द लॉन्च होने जा रहा है।
न्यूज नेशन में पिछले 7 सालों से राहुल ममोत्रा एडमिनिस्ट्रेशन की जिम्मेदारी निभा रहे थे। 2017 में उन्होंने न्यूज नेशन जॉइन किया था। एडमिनिस्ट्रेशन में राहुल ममोत्रा को उनके काम के तरीकों के लिए जाना जाता है।
न्यूज नेशन से पहले राहुल ममोत्रा Ministry of Home Affairs में कार्यरत थे। उनकी पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से हुई है।
टैग्स न्यूज नेशन इंडिया डेली राहुल मल्होत्रा