होम / टीवी / अब सिनेमाघरों में देखिए ICC चैंपियंस ट्रॉफी के ये मैच, PVR INOX व JioStar ने की साझेदारी

अब सिनेमाघरों में देखिए ICC चैंपियंस ट्रॉफी के ये मैच, PVR INOX व JioStar ने की साझेदारी

PVR INOX लिमिटेड ने JioStar के साथ मिलकर ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को अपने सिनेमा नेटवर्क पर लाइव दिखाने के लिए साझेदारी की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago

PVR INOX लिमिटेड ने JioStar के साथ मिलकर ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को अपने सिनेमा नेटवर्क पर लाइव दिखाने के लिए साझेदारी की है। इस साझेदारी की शुरुआत 23 फरवरी 2025 को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले हाई-वोल्टेज इंडिया बनाम पाकिस्तान मैच से होगी और फिर 2 मार्च 2025 को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मुकाबले के साथ जारी रहेगी। यदि भारतीय टीम सेमीफाइनल और फाइनल तक पहुंचती है, तो ये अतिरिक्त मुकाबले देशभर में 150 से अधिक PVR INOX स्क्रीन पर लाइव दिखाए जाएंगे।

एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, "यह रोमांचक साझेदारी क्रिकेट प्रेमियों को बड़े पर्दे पर स्टेडियम जैसा माहौल प्रदान करेगी, जिससे उन्हें ICC चैंपियंस ट्रॉफी का रोमांच पूरी तरह से महसूस करने का मौका मिलेगा। PVR INOX के प्रीमियम और आरामदायक सेटअप में क्रिकेट देखना एक अलग अनुभव होगा, जहां दर्शक अपने पसंदीदा टीमों के लिए जोश और उत्साह के साथ चीयर कर सकेंगे। इसके अलावा, दर्शक PVR INOX के स्वादिष्ट फूड कॉम्बो और गॉरमेट ऑप्शन्स का भी लुत्फ उठा सकते हैं और अपने पसंदीदा मैचों का आनंद सिनेमा हॉल के आरामदायक माहौल में ले सकते हैं।"

टूर्नामेंट में भारतीय टीम की प्रगति के आधार पर सेमीफाइनल और फाइनल सहित अन्य मैचों की स्क्रीनिंग की पुष्टि बाद में की जाएगी।

इस घोषणा पर टिप्पणी करते हुए PVR INOX लिमिटेड में रेवेन्यू एंड ऑपरेशंस के CEO गौतम दत्ता ने कहा, "हम JioStar के साथ साझेदारी कर ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को हमारे सिनेमाघरों में लाने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। यह सहयोग हमारे लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, क्योंकि यह भारत के दो सबसे बड़े जुनून – क्रिकेट और सिनेमा – को एक साथ जोड़ता है। हमारे सिनेमाघरों में ICC चैंपियंस ट्रॉफी की स्क्रीनिंग से दर्शकों को स्टेडियम जैसा अनुभव मिलेगा, जहां रोमांच और उत्साह चरम पर होगा। पिछले साल, हमने दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया देखी थी, जब देशभर के शहरों में हमारे स्क्रीनिंग्स पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे, जिससे इस पहल की अपार लोकप्रियता और सफलता का प्रमाण मिलता है। PVR INOX में, हम मनोरंजन अनुभव को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, और हमारे सिनेमा हॉल में लाइव क्रिकेट मैचों की स्क्रीनिंग उसी प्रतिबद्धता का एक प्रमाण है।"


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

3 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

5 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago