होम / टीवी / 'डीडी फ्रीडिश’ से जोड़ना चाहते हैं अपना चैनल, तो ऐसे करें आवेदन

'डीडी फ्रीडिश’ से जोड़ना चाहते हैं अपना चैनल, तो ऐसे करें आवेदन

‘दूरदर्शन’ के डायरेक्ट टू होम (DTH) प्लेटफॉर्म ‘डीडी फ्रीडिश’ (DD Free Dish) के खाली एमपीईजी -2 (MPEG2) स्लॉट भरने के लिए प्रसार भारती ने निजी सैटेलाइट टीवी चैनल्स से आवेदन मांगे है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

‘दूरदर्शन’ के डायरेक्ट टू होम (DTH) प्लेटफॉर्म ‘डीडी फ्रीडिश’ (DD Free Dish) के खाली एमपीईजी -2 स्लॉट भरने के लिए प्रसार भारती ने निजी सैटेलाइट टीवी चैनल्स से आवेदन मांगे है। चैनल्स का आवंटन 56वीं ऑनलाइन ई-नीलामी प्रक्रिया के तहत किया जाएगा, जोकि संभावित है कि 24 दिसंबर 2021 की दोपहर को आयोजित की जाएगी। हालांकि यह समय आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

बता दें कि खाली पड़े स्लॉट के लिए आवेदन 1 जनवरी 2022 से 31 मार्च 2022 तक की अवधि के लिए वैध होगा।

खाली स्लॉट की कीमत -

न्यूज एवं करेंट अफेयर्स चैनल्स (हिंदी, अंग्रेजी और पंजाबी) के लिए प्रो-राटा आधार पर शुरुआती आरक्षित मूल्य (starting reserve price) 5,51,25,000 रुपए है, जबकि हिंदी के सभी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स के लिए आरक्षित मूल्य 4,12,69,000 रुपए है। वहीं, मूवीज चैनल्स के लिए आरक्षित मूल्य 3,33,75,000 रुपए है। ऐसे ही म्यूजिक चैनल्स (हिंदी), स्पोर्ट्स चैनल्स (हिंदी), जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स (भोजपुरी) और टेलिशॉपिंग चैनल्स (हिंदी) के लिए आरक्षित मूल्य 2,93,61,000 रुपए है। इसके अतिरिक्त अन्य सभी जॉनर के भाषाई चैनल्स और रीजनल टेलिशॉपिंग चैनल्स के लिए आरक्षित मूल्य 1,94,18,000 रुपए तय किया गया है।

‘डीडी फ्री डिश’ में टीवी चैनल जोड़ने के लिए ऐसे करें आवेदन-

इच्छुक प्रसारक अर्थात टीवी चैनल्स के मालिक अगर वे अपने टीवी चैनल को डीडी फ्री डिश के साथ जोड़ना चाहते है तो वे https://fdslots.prasarbharati.org पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और आवेदन में निर्धारित सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन जमा करने के लिए उपरोक्त पोर्टल पर 25,000/-  रुपये की गैर-वापसी योग्य प्रसंस्करण शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना अनिवार्य है। भागीदारी शुल्क एक करोड़ पचास लाख रुपए का भुगतान केवल डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से किया जाना है। भागीदारी शुल्क डिमांड ड्राफ्ट की एक प्रति ऑनलाइन अपलोड की जानी है।

असफल बोलीदाताओं के लिए, 56वीं ई-नीलामी के परिणाम घोषित होने के तीन सप्ताह के भीतर भागीदारी शुल्क वापस किया जाएगा। वहीं, सफल बोलीदाताओं के लिए, भागीदारी शुल्क को कैरिज शुल्क/बोली राशि की अंतिम किस्त में समायोजित किया जाएगा।

यहां यह भी बता दें कि सूचना-प्रसारण मंत्रालय द्वारा लाइसेंस/पंजीकृत/अनुमत अंतरराष्ट्रीय सार्वजनिक प्रसारणकर्ता भी प्रसार भारती की 56वीं ऑनलाइन ई-नीलामी में भाग ले सकते हैं।

56वीं ऑनलाइन ई-नीलामी के विजेता

सफल चैनल्स को अपने चैनल को डीडी फ्री डिश प्लेटफॉर्म पर रखने के लिए डीटीएच अर्थ स्टेशन, टोडापुर, नई दिल्ली, भारत में अपने स्वयं के सॅटॅलाइट रिसीवर को पहले से ही पहुंचाने की आवश्यकता होगी।

आप डीडी फ्रीडिश में वर्तमान में उपलब्ध एमपीईजी-2 टीवी चैनल्स की सूची यहां से देख सकते हैं-

DD Free Dish Complete Channels List 2021

प्रसार भारती ई-नीलामी के अधिक विवरण यहां से देखें-

https://hindi.freedish.in/2021/12/prasar-bharati-56th-online-e-auction-2.html

 


टैग्स प्रसार भारती दूरदर्शन डायरेक्ट टू होम डीडी फ्रीडिश DTH प्लेटफॉर्म एमपीईजी -2 स्लॉट निजी सैटेलाइट टीवी चैनल्स चैनल्स का आवंटन 56वीं ऑनलाइन ई-नीलामी प्रक्रिया
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

5 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

5 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

20 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

22 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

7 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

8 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago