होम / टीवी / DD के फ्रीडिश स्लॉट की नीलामी में इन चैनल्स को मिली सफलता
DD के फ्रीडिश स्लॉट की नीलामी में इन चैनल्स को मिली सफलता
नेशनल पब्लिक ब्रॉडकास्टर ‘प्रसार भारती’ ने ‘दूरदर्शन’ के डायरेक्ट टू होम (DTH) प्लेटफॉर्म ‘फ्रीडिश’ पर दो नए चैनल्स द्वारा स्लॉट हासिल किए जाने की घोषणा की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
नेशनल पब्लिक ब्रॉडकास्टर ‘प्रसार भारती’ ने ‘दूरदर्शन’ के डायरेक्ट टू होम (DTH) प्लेटफॉर्म ‘फ्रीडिश’ पर दो नए चैनल्स द्वारा स्लॉट हासिल किए जाने की घोषणा की है। जिन चैनल्स ने इन स्लॉट्स को हासिल करने में सफलता हासिल की है, उनके नाम ‘ABZY Movies’ और ‘News State’ (UP/Uttarakhand) हैं। ये स्लाट छह अगस्त 2020 से 31 मार्च 2021 तक के लिए वैध होंगे। यानी अब डीडी फ्रीडिश के दर्शकों को 31 मार्च 2021 तक इस प्लेटफॉर्म पर ये दो चैनल्स और देखने को मिलेंगे।
‘ABZY Movies’ एक फ्री टू एयर (FTA) हिंदी मूवीज चैनल है और यह विभिन्न डीटीएच प्लेटफॉर्म्स व केबल टीवी पर उपलब्ध है। वहीं, ‘News State’ (UP/UK) एक हिंदी न्यूज चैनल है जो उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की खबरों पर ज्यादा फोकस करता है।
बता दें कि प्रसार भारती ने 20 जुलाई को डीडी फ्रीडिश प्लेटफॉर्म पर खाली पड़े स्लॉट्स भरने के लिए टीवी चैनल्स से आवेदन आमंत्रित किए थे। प्रसार भारती की ओर से 20 जुलाई को जारी इस नोटिस में कहा गया था कि आवश्यकता पड़ने पर 28 जुलाई को 47वीं ई-नीलामी की प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।
गौरतलब है कि ‘News State’ (UP/UK) डीडी फ्रीडिश प्लेटफॉर्म पर पहले से मौजूद है, क्योंकि इसने जून में हुई 46वीं ई-नीलामी में स्लॉट जीता था। 47वीं ई-नीलामी जहां खाली पड़े MPEG-2 स्लॉट्स को भरा गया है, वहीं 46वीं ई-नीलामी खाली पड़े MPEG-4 स्लॉट के लिए थी। जून के आखिर में प्रसार भारती ने घोषणा की थी कि 46वीं ई-नीलामी में 15 चैनल्स ने स्लॉट्स हासिल किए हैं, जिनमें से चार धार्मिक और 11 न्यूज चैनल्स हैं।
#47th e-auction result: List of channels allotted DD Free Dish slots on pro rata basis for the period from 06.08.2020 to 31.03.2021. pic.twitter.com/dISlLwEQNd
— DD Free Dish (@DDFreeDishTweet) August 3, 2020
टैग्स प्रसार भारती फ्रीडिश डीडी फ्रीडिश