होम / टीवी / अब इस न्यूज चैनल पर नजर आएंगी युवा एंकर प्रिया सिंह सोमवंशी

अब इस न्यूज चैनल पर नजर आएंगी युवा एंकर प्रिया सिंह सोमवंशी

प्रिया सिंह सोमवंशी ने पिछले दिनों ‘जी मीडिया’ में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह करीब एक साल से ‘जी हिन्दुस्तान’ चैनल में बतौर न्यूज एंकर/प्रड्यूसर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

युवा पत्रकार प्रिया सिंह सोमवंशी ने देश के प्रमुख हिंदी न्यूज चैनल्स में शुमार 'इंडिया टीवी' (India Tv) के साथ मीडिया में अपनी नई पारी की शुरुआत की है। उन्होंने यहां पर बतौर एंकर जॉइन किया है। 

बता दें कि प्रिया सिंह सोमवंशी ने पिछले दिनों ‘जी मीडिया’ (ZEE MEDIA) में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह करीब एक साल से ‘जी हिन्दुस्तान’ (Zee Hindustan) चैनल में बतौर न्यूज एंकर/प्रड्यूसर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

प्रिया सिंह सोमवंशी को कई मीडिया संस्थानों में काम करने का करीब पांच साल का अनुभव है। पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘मध्य प्रदेश, दूरदर्शन’ के साथ की थी। यहां वह ‘गुड मॉर्निंग मध्य प्रदेश’ शो होस्ट करती थीं।

इसके बाद उन्होंने करीब दो साल ‘टीवी9 भारतवर्ष’ (TV9 Bharatvarsh) में अपनी जिम्मेदारी निभाई। फिर वह ‘इंडिया न्यूज’ (India News) से जुड़ गईं। हालांकि, यहां उनकी पारी संक्षिप्त ही रही। एक साल से भी कम समय यहां अपनी जिम्मेदारी निभाने के बाद वह ‘जी हिन्दुस्तान’ आ गई थीं।

प्रिया सिंह सोमवंशी मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं। उन्होंने ‘माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी‘, भोपाल से बीएससी (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा उन्होंने ‘महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय’ से हिंदी साहित्य में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। समाचार4मीडिया की ओर से प्रिया सिंह सोमवंशी को उनके नए सफर के लिए बधाई और ढेर सारी शुभकामनाएं।


टैग्स इंडिया टीवी जी मीडिया न्यूज एंकर नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग प्रिया सिंह सोमवंशी
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

5 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

5 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

10 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

12 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

10 hours ago

CCI के आदेश पर झुका वॉट्सऐप, यूजर की सहमति से ही होगा डेटा शेयर

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेशों को लागू करेगा और यूज़र्स की सहमति के आधार पर ही अन्य मेटा कंपनियों के साथ डेटा शेयर करेगा।

1 hour ago