होम / टीवी / Enba: जूरी ने तय किए विजेताओं के नाम, जल्द उठेगा लिस्ट से पर्दा
enba: जूरी ने तय किए विजेताओं के नाम, जल्द उठेगा लिस्ट से पर्दा
विजेताओं का चुनाव करने के लिए एक अप्रैल को दिल्ली के ‘ताज पैलेस’ होटल में जूरी मीट का आयोजन किया गया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
‘एक्सचेंज4मीडिया’ समूह द्वारा बहुप्रतिष्ठित ‘एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स’ (enba) 2022 के विजेताओं का चुनाव कर लिया गया है। तमाम एंट्रीज में से विजेताओं का चुनाव करने के लिए एक अप्रैल 2023 को दिल्ली के ‘ताज पैलेस’ होटल में जूरी मीट का आयोजन किया गया। देश के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा की अध्यक्षता में हुई इस जूरी मीट में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी तमाम हस्तियां शामिल हुईं।
हालांकि, विजेताओं का नाम जानने के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। जल्द ही एक समारोह में इन विजेताओं के नामों की घोषणा की जाएगी और उन्हें सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन कब होगा, फिलहाल इसकी तारीख तय नहीं हुई है।
बता दें कि देश में टेलिविजन न्यूज इंडस्ट्री को नई दिशा देने और इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में अहम योगदान देने वालों को सम्मानित करने के लिए हर साल यह आयोजन किया जाता है। इनबा का यह 15वां एडिशन है।
गौरतलब है कि वर्ष 2008 में अपनी शुरुआत के बाद से ही यह अवॉर्ड मीडिया में कार्यरत उन शख्सियतों को दिया जाता है, जिन्होंने देश में टेलिविजन न्यूज इंडस्ट्री को एक नई दिशा दी है और अपने योगदान से इस इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।
इनबा के 15वें एडिशन के विजेताओ का चयन करने के लिए गठित जूरी में शामिल सम्मानित सदस्यों की लिस्ट आप यहां देख सकते हैं-
टैग्स इनबा जूरी मीट हरिवंश नारायण सिंह एक्सचेंज4मीडिया न्यू्ज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स जूरी सुनील कुमार अरोड़ा पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त