होम / टीवी / DD Free Dish की 7वीं ई-नीलामी में 26 चैनल्स ने हासिल किया स्लॉट
DD Free Dish की 7वीं ई-नीलामी में 26 चैनल्स ने हासिल किया स्लॉट
प्रसार भारती ने डीडी फ्री डिश के 7वें वार्षिक (86वें) ई-नीलामी में हुई MPEG-4 स्लॉट की सूची जारी कर दी है, जिसमें 26 चैनल्स को स्थान मिला है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago
प्रसार भारती ने डीडी फ्री डिश के 7वें वार्षिक (86वें) ई-नीलामी में हुई MPEG-4 स्लॉट की सूची जारी कर दी है, जिसमें 26 चैनल्स को स्थान मिला है। यह नीलामी 4 मार्च को आयोजित की गई थी।
इस सूची में जिन चैनल्स ने सफलतापूर्वक बोली लगाई है, वे हैं - आस्था तेलुगु, आस्था भजन, आस्था गुजराती, आस्था कन्नड़, बंसल न्यूज, भारत24 विजन ऑफ न्यू इंडिया, चारदीकला टाइम टीवी, गंगौर टेलीविजन, जय महाराष्ट्र, लाइव टाइम्स, माईबोली, एमएच वन, एमएच वन दिल से, एमएच वन न्यूज, ऑस्कर मूवीज भोजपुरी, पसंद, प्राग न्यूज, रैपचिक, रंगोनी, शरणम टीवी, श्रद्धा एमएच वन, सुदर्शन न्यूज, टीवी9 गुजराती, टीवी9 तेलुगु, वी टीवी न्यूज और जी 24 कलाक।
डीडी फ्री डिश भारत का सबसे बड़ा फ्री-टू-एयर डायरेक्ट-टू-होम (DTH) प्लेटफॉर्म है, जो ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले दर्शकों को मुफ्त टेलीविजन सेवाएं प्रदान करता है। प्रत्येक नीलामी के साथ, नए चैनल्स को जोड़कर दर्शकों को और अधिक विविधता और क्षेत्रीय कंटेंट तक पहुंच प्रदान की जाती है।
टैग्स