होम / टीवी / दूरदर्शन की रेटिंग को देखते हुए प्रसार भारती ने लिया बड़ा फैसला

दूरदर्शन की रेटिंग को देखते हुए प्रसार भारती ने लिया बड़ा फैसला

कोरोनावायरस (कोविड-19) के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के कारण विभिन्न टीवी शो की शूटिंग बाधित है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

कोरोनावायरस (कोविड-19) के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के कारण विभिन्न टीवी शो की शूटिंग बाधित है। ऐसे में विभिन्न ब्रॉडकास्टर अपने जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स पर अधिकतर पुराने शो ही दिखा रहे हैं। दर्शकों के मनोरंजन का ध्यान रखते हुए दूरदर्शन ने भी ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों का एक बार फिर प्रसारण शुरू किया है। दूरदर्शन की इस पहल को काफी सफलता मिल रही है और दर्शक इन शो को बहुत पसंद कर रहे हैं।

इस तरह के पुराने शो व कार्यक्रमों के द्वारा दूरदर्शन को मिल रही सफलता से उत्साहित होकर पब्लिक ब्रॉडकास्टर प्रसार भारती (Prasar Bharati) ने ‘डीडी रेट्रो’ (DD Retro) के नाम से एक चैनल ही लॉन्च कर दिया है। अब दर्शक इस चैनल पर पुराने मशहूर टीवी प्रोग्राम जैसे-उपनिषद गंगा और चाणक्य आदि फिर से देख सकते हैं। फिलहाल यह चैनल डीडी फ्रीडिश पर उपलब्ध है।

इस बारे में प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर वेम्पती ने कुछ दिनों पहले कहा था, ‘रामायण और महाभारत को दूरदर्शन पर मिल रही सफलता के बाद कई धारावाहिक निर्माताओं ने हमसे संपर्क कर अपने पुराने शो का प्रसारण दूरदर्शन पर फिर से करने के लिए संपर्क किया है।’

बता दें कि पिछले हफ्ते दूरदर्शन के दो जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स ‘डीडी नेशनल’ और ‘डीडी भारती’ शहरी क्षेत्रों और पे प्लेटफॉर्म्स पर टॉप टेन चैनल्स की लिस्ट में आ गए थे। रामायण, महाभारत और शक्तिमान आदि पुराने शो के दोबारा प्रसारण के साथ ही डीडी नेशनल ‘अलिफ लैला’ का प्रसारण भी फिर शुरू कर  रहा है। दरअसल, इस पूरी कवायद के पीछे प्रसार भारती का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि लोगों को लॉकडाउन के दौरान अपने पसंदीदा पुराने शो देखने को मिलें।

गौरतलब है कि सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने सभी डाइरेक्ट टू होम प्लेटफॉर्म्स और केबल ऑपरेटर्स को डीडी चैनल्स के साथ ही लोकसभा और राज्यसभा चैनल का प्रसारण सुनिश्चित करने के आदेश दिए थे।


टैग्स प्रसार भारती महाभारत रामायण डीडी रेट्रो
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

5 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

1 hour ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

2 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

22 hours ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

1 hour ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

14 hours ago