होम / टीवी / NDTV में प्रकरण तिवारी की एंट्री, बने चीफ एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर

NDTV में प्रकरण तिवारी की एंट्री, बने चीफ एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर

NDTV ने अपने लीडरशिप टीम में एक अहम जोड़ करते हुए प्रकरण तिवारी, जिन्हें लोग प्यार से ‘प्रैक्स’ के नाम से जानते हैं, को NDTV प्रॉफिट और NDTV मराठी के लिए चीफ एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर नियुक्त किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 6 months ago

NDTV ने अपने लीडरशिप टीम में एक अहम जोड़ करते हुए प्रकरण तिवारी, जिन्हें लोग प्यार से ‘प्रैक्स’ के नाम से जानते हैं, को NDTV प्रॉफिट और NDTV मराठी के लिए चीफ एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर नियुक्त किया है। यह कदम नेटवर्क के मौजूदा ट्रांसफॉर्मेशन फेज में एक महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है।

दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले तिवारी ने न्यूज ब्रॉडकास्टिंग, प्रॉडक्शन स्ट्रैटेजी और स्टूडियो इनोवेशन के क्षेत्र में भारत के मीडिया परिदृश्य को आकार देने में अहम भूमिका निभाई है। CNBC-TV18 में रहते हुए उन्होंने देश के पहले बिजनेस न्यूज चैनल के लॉन्च में मुख्य योगदान दिया, नौ अत्याधुनिक स्टूडियो तैयार किए और 50 से अधिक शो व 1,000 से ज्यादा वीडियो का निर्माण किया। उनका अनुभव एडिटोरियल, प्रोडक्शन और लीडरशिप के सभी पहलुओं को कवर करता है, जिसमें बड़े टीमों का प्रबंधन और न्यूजरूम ऑपरेशंस को स्केल करना शामिल है।

Moneycontrol.com में उन्होंने प्लेटफॉर्म की मल्टीमीडिया कंटेंट स्ट्रैटेजी को दिशा दी, डिजिटल-फर्स्ट फॉर्मेट्स को आगे बढ़ाया और विजुअल स्टोरीटेलिंग की पहुंच को विस्तार दिया। हाल ही में, वह IPL और क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों की कवरेज का नेतृत्व कर चुके हैं, साथ ही CMT Association के लिए ग्लोबल वीडियो और सोशल मीडिया स्ट्रैटेजी भी संभाली है। वह COP28, दुबई के प्रॉडक्शन टीम का हिस्सा रहे और भारत की प्रमुख ब्रोकरेज व म्यूचुअल फंड कंपनियों के लिए कंटेंट स्टूडियो तैयार किए हैं।

उनकी नियुक्ति को NDTV की इस प्रतिबद्धता से जोड़ा जा रहा है कि नेटवर्क अब और भी तेज, धारदार और आकर्षक कंटेंट देगा- वो भी स्मार्ट सिस्टम्स और इनोवेटिव स्टोरीटेलिंग के साथ, ताकि सभी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचा जा सके। 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

5 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

1 day ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

1 day ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

12 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

12 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago