होम / टीवी / पुलिसकर्मियों को टोकना इंडिया न्यूज के पत्रकार को पड़ गया भारी, हुआ ये अंजाम

पुलिसकर्मियों को टोकना इंडिया न्यूज के पत्रकार को पड़ गया भारी, हुआ ये अंजाम

रात को घर जाने के लिए अपने दोस्त के साथ कैब का इंतजार कर रहे थे पीड़ित पत्रकार, बाइक पर बिना हेलमेट लगाए गलत दिशा से आ रहे थे पुलिसकर्मी

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

पत्रकारों के खिलाफ पुलिसिया उत्पीड़न के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। पिछले दिनों उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस द्वारा अमर उजाला की डिजिटल विंग में कार्यरत फोटो जर्नलिस्ट दिनेश कुमार (27) के उत्पीड़न का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि नोएडा में ही टीवी चैनल के पत्रकार के खिलाफ पुलिस के प्रकोप का एक और मामला सामने आया है। जहां पर पुलिस ने न सिर्फ पत्रकार और उसके दोस्त की जमकर पिटाई की, बल्कि डंडा मारकर पत्रकार का मोबाइल भी तोड़ दिया। यही नहीं, पत्रकार को रात भर थाने में भी बिठाए रखा। सुबह होने पर किसी तरह पत्रकार को थाने से छोड़ा गया।

पत्रकार का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने गलत दिशा से बिना हेलमेट लगाए आ रहे बाइक सवार पुलिसकर्मियों को टोक दिया था। पुलिस की ज्यादती का शिकार हुआ ये पत्रकार अब अपने लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ रहा है, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। यही नहीं, उसकी एफआईआर तक दर्ज नहीं की जा रही है।

बताया जाता है कि दिल्ली निवासी और ‘इंडिया न्यूज’ में प्रड्यूसर के पद पर कार्यरत वरिष्ठ खेल पत्रकार राहुल कादयान गुरुवार रात को अपने दोस्त राजीव श्रीवास्तव के साथ नोएडा, सेक्टर-18 आए थे। दोनों रात को सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन के नीचे कैब का इंतजार कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: अमर उजाला के पत्रकार पर टूटा पुलिस का 'कहर', दर्ज की FIR

राहुल का आरोप है कि इसी बीच उन्हें बाइक पर दो पुलिसकर्मी गलत दिशा से बगैर हेलमेट के तेजी से आते हुए दिखे तो उन्होंने पुलिसकर्मियों को टोक दिया और देखकर चलाने को कहा। आरोप है कि इसके बाद दोनों पुलिसकर्मी ने राहुल और राजीव के साथ मारपीट की। इसके बाद पुलिसकर्मी चले गए और कुछ देर बाद अपने साथ कार में तीन अन्य पुलिसकर्मियों को लेकर लौट आए।

आरोप है कि पांचों पुलिस कर्मियों ने मिलकर मेट्रो स्टेशन के नीचे सड़क पर लाठी डंडों से राहुल और राजीव की पिटाई की। उन्होंने लाठी से राहुल का मोबाइल भी तोड़ दिया। इस दौरान राजीव वहां से किसी तरह निकल गए। पुलिसकर्मी बाद में राहुल को अपने साथ सेक्टर18 पुलिस चौकी ले गए और यहां भी जमकर पिटाई की। इसके बाद पुलिसकर्मी उन्हें सेक्टर 20 थाने में ले गए और रात भर बिठाए रखा। सुबह होने पर पुलिस ने किसी तरह उन्हें छोड़ा।

शुक्रवार दोपहर को पीड़ित राहुल ने एसएसपी और नोएडा मीडिया क्लब से शिकायत की। मीडिया क्लब की तरफ से भी एसएसपी को इस घटना की जानकारी दी गई है। राहुल ने बताया कि पुलिस वालों को जैसे ही पत्रकार होने की जानकारी दी तो वे लोग और भी बदसलूकी और मारपीट करने लगे। वहीं, इस मामले में एसएसपी वैभव कृष्ण का कहना है कि मामले की जांच क्षेत्राधिकारी प्रथम को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने किस तरह पत्रकार के साथ ज्यादती की, वह आप इस विडियो में देख सकते हैं।


टैग्स इंडिया न्यूज पत्रकार की पिटाई नोएडा पुलिस राहुल कादयान
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

3 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

3 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

5 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

10 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

9 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

8 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

9 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

9 hours ago