होम / टीवी / 'भारत 24' से बोले पीएम मोदी, विपक्ष एकजुट होता तो मुझे खुशी होती
'भारत 24' से बोले पीएम मोदी, विपक्ष एकजुट होता तो मुझे खुशी होती
इंडिया एलायंस में उनका बड़ा साथी लेफ्ट है और उन्होंने वायनाड में जाकर उन्हीं के खिलाफ चुनाव लड़ा। केरल में सबसे ज्यादा कांग्रेस और लेफ्ट के बीच अभद्र भाषा का प्रयोग हुआ है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
लोकसभा चुनाव के पांच चरण पूरे हो चुके हैं और 25 मई को छठे चरण का मतदान होना है। इसी बीच पीएम मोदी के हिंदी न्यूज चैनल 'भारत 24' के दो युवा पत्रकार पूर्णिमा मिश्रा और अदिति नागर को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में पीएम मोदी ने हर सवाल का बेबाकी से जवाब दिया है।
पीएम मोदी ने कहा, मुझे खुशी होती अगर विपक्ष एकजुट होता, लेकिन वे एकजुट हुए ही नहीं। इंडी एलायंस बना, तो उसने एक काम किया फोटो का। पहले फोटो में जो थे वो दूसरे में नहीं थे, दूसरे में जो थे वो तीसरे में नहीं थे। अब तक 4-5 फोटो सेशन हुए हैं और इसमें उनकी संख्या कम होती रही।
टॉप रैंक के लीडर्स ने आना बंद कर दिया। इंडिया एलायंस में उनका बड़ा साथी लेफ्ट है और उन्होंने वायनाड में जाकर उन्हीं के खिलाफ चुनाव लड़ा। केरल में सबसे ज्यादा कांग्रेस और लेफ्ट के बीच अभद्र भाषा का प्रयोग हुआ है। ऐसे में विपक्ष कैसे एक हुआ।
पीएम ने कहा, कुछ लोगों ने ऐसा नेरेटिव गढ़ा कि आपकी जनरेशन के पत्रकार भी उसमें फंस गए हैं। बीजेपी उत्तर भारतीय पार्टी है, बीजेपी शहरी पार्टी, बीजेपी बनिया ब्राह्मण की पार्टी है, बीजेपी महिला विरोधी पार्टी है। पिछले 40-50 साल में ये नेरेटिव गढ़ दिए गए। पीएम मोदी ने कहा, 2011-12 में राहुल गांधी ने मुसलमानों को आरक्षण देने का भाषण दिया, लेकिन अब मुसलमानों को समझना चाहिए कि ये 2012 में भाषण कर रहे थे और अभी भी कर रहे हैं, पर हम तो मूर्ख बनते जा रहे हैं ये मानकर कि ये हितैषी हैं।
इनके अंदर 3 अवगुण है पहला घोर सांप्रदायिक हैं, दूसरा घोर जातिवादी हैं और तीसरा घोर परिवारवादी हैं। जहां तक मोदी का सवाल है, हमारा मंत्र हैं सबका साथ, सबका विश्वास। उन्होंने रातों-रात ओबीसी का आरक्षण लूट लिया और मुसलमानों को दे दिया। मैं इसका विरोध करता हूं।
आप इस इंटरव्यू को यहां देख सकते हैं-
टैग्स लोकसभा चुनाव 2024 पीएम मोदी इंटरव्यू भारत 24News