होम / टीवी / लॉन्च हुआ 'संसद टीवी', पीएम बोले- लोकतंत्र देश की ‘जीवन धारा’

लॉन्च हुआ 'संसद टीवी', पीएम बोले- लोकतंत्र देश की ‘जीवन धारा’

अपने नए अवतार में यह सोशल मीडिया और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रहेगा। इसका अपना एक एप भी होगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

केंद्र सरकार द्वारा संचालित 'लोकसभा टीवी' (LSTV) और 'राज्यसभा टीवी' ( RSTV) चैनल्स का विलय कर बने ‘संसद टीवी’ (Sansad TV) का बुधवार को शुभारंभ हो गया। संसद भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संयुक्त रूप से ‘संसद टीवी‘ का उद्घाटन किया। यह चैनल ‘ओवर द टॉप’ (ओटीटी) प्लेटफॉर्म, सोशल मीडिया और ऐप पर भी होगा।   

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘आज का दिन हमारी संसदीय व्यवस्था में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ रहा है। आज देश को ‘संसद टीवी’ के रूप में संचार और संवाद का ऐसा माध्यम मिल रहा है, जो देश के लोकतंत्र और जनप्रतिनिधियों की नई आवाज के रूप में काम करेगा। भारत लोकतंत्र की जननी है। भारत के लिए लोकतंत्र केवल एक व्यवस्था नहीं है, एक विचार है। भारत में लोकतंत्र, सिर्फ संवैधानिक स्ट्रक्चर ही नहीं है, बल्कि एक स्पिरिट है। भारत में लोकतंत्र, सिर्फ संविधाओं की धाराओं का संग्रह ही नहीं है, ये तो हमारी जीवन धारा है।’

वहीं, उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि संसद लोकतंत्र का दिल है तो मीडिया 'आंख और कान' है। हमें उनका खास ख्याल सुनिश्चित करना होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस नए चैनल पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. कर्ण सिंह, अर्थशास्त्री विवेक देबरॉय, नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत व वकील हेमंत बत्रा विभिन्न शो की मेजबानी करेंगे।

रिपोर्ट में कहा गया है कि संसद टीवी एक तरह का जानकारीपरक टीवी चैनल होगा। इस पर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय दर्शकों को ध्यान में रखते हुए उच्च गुणवत्ता पूर्ण सामग्री का प्रसारण होगा। इसमें खासकर लोकतांत्रिक मूल्यों व देश के संस्थानों को लेकर सामग्री प्रसारित की जाएगी।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी और कपड़ा मंत्रालय के पूर्व सचिव रवि कपूर संसद टीवी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बनाए गए हैं, जबकि लोकसभा सचिवालय में संयुक्त सचिव मनोज अरोड़ा इसके विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब संसद का सत्र चलेगा तब संसद टीवी के दो चैनल होंगे, ताकि इन पर लोकसभा व राज्यसभा की कार्यवाही का लगातार प्रसारण हो सके।


टैग्स नरेंद्र मोदी पीएम राज्यसभा टीवी लोकसभा टीवी संसद टीवी
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

5 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

5 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

22 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

1 day ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

10 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

10 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago