होम / टीवी / चैनल पर लगा झूठी खबर फैलाने का आरोप, PIB ने भेजा नोटिस
चैनल पर लगा झूठी खबर फैलाने का आरोप, PIB ने भेजा नोटिस
एक गलत सूचना को लेकर कन्नड़ न्यूज चैनल ‘पब्लिक टीवी’ विवादों में घिर गया है। दरअसल इस न्यूज चैनल पर आरोप है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
एक गलत सूचना को लेकर कन्नड़ न्यूज चैनल ‘पब्लिक टीवी’ विवादों में घिर गया है। दरअसल इस न्यूज चैनल पर आरोप है कि इसने ‘हेलीकॉप्टर मनी’ नाम से अपने कार्यक्रम में दहशत फैलाने वाली एक गलत सूचना प्रसारित की थी। हालांकि कार्यक्रम के प्रसारण को लेकर सूचना-प्रसारण मंत्रालय के तहत आने वाले प्रेस सूचना ब्यूरो ने चैनल को गुरुवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
इस कार्यक्रम में कथित रूप से कहा गया था कि कोविड-19 लॉकडाउन की वजह से केंद्र सरकार हेलीकॉप्टर के जरिए पैसे गिरवाएगी। यह नोटिस पीआईबी के अतिरिक्त महानिदेशक एम. नागेंद्र स्वामी की ओर से 16 अप्रैल को जारी किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि चैनल ने 15 अप्रैल को रात 8.30 बजे 'हेलिकॉप्टर मनी' नाम से एक कार्यक्रम प्रसारित किया था, जिसमें लोगों को मुफ्त पैसा दिए जाने की अफवहा उड़ाई गई थी। नोटिस में यह भी कहा गया है कि चैनल ‘झूठी सूचना’ देने के साथ ही दहशत फैला रहा था और सामाजिक अशांति पैदा कर रहा था।
PIB under Ministry of I and B has issued a notice to Public TV for Violation of Cable Television Network (Regulation)Act and Codes by Broadcasting "Helicopter Money - Helicopternalli Surithara Modi".@PrakashJavdekar @MIB_India @PIB_India @PIBFactCheck @DG_PIB pic.twitter.com/KxYJ3LFAKY
— PIB in Karnataka ?? #StayHome #StaySafe (@PIBBengaluru) April 16, 2020
ट्विटर पर एक शख्स ने इसका कड़ा संज्ञान लिया और सूचना और प्रसारण मंत्री को इसकी शिकायत कर दी। मंत्रालय के तहत आने वाले प्रेस सूचना ब्यूरो की तथ्यों की जांच करने वाली टीम ने चैनल के दावे का खंडन किया और चैनल से 10 दिन में जवाब देने को कहा गया है।
बता दें कि नोटिस पर प्रतिक्रिया देते हुए चैनल के प्रबंधन ने कहा कि ऐसा लगता है कि जिन लोगों ने ठीक से कार्यक्रम नहीं देखा है, उन्होंने शिकायत की है। नोटिस का जवाब दिया जाएगा।
टैग्स पब्लिक टीवी कन्नड़ न्यूज चैनल