होम / टीवी / Zee मीडिया की प्रत्यूषा अग्रवाल ने बताई फ्रेश कंटेंट को लेकर नेटवर्क की स्ट्रैटेजी

Zee मीडिया की प्रत्यूषा अग्रवाल ने बताई फ्रेश कंटेंट को लेकर नेटवर्क की स्ट्रैटेजी

'जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) ने प्रमुख कंज्यूमर पैकेज्ड गुड (CPG) ब्रैंड्स के साथ इनोवेटिव पार्टनरशिप के द्वारा अपने कंटेंट की वापसी को घोषणा की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

देश की प्रमुख मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी 'जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) ने प्रमुख कंज्यूमर पैकेज्ड गुड (CPG) ब्रैंड्स के साथ इनोवेटिव पार्टनरशिप के द्वारा अपने कंटेंट की वापसी की घोषणा की है। इसके लिए नेटवर्क ने नेस्ले मैगी, अमूल लस्सी, पेप्सिको, रेड लेबल, कैडबरी डेरी मिल्क और आईटीसी डार्क फैंटेसी जैसे ब्रैंड्स के साथ हाथ मिलाया है। इसके साथ ही नेटवर्क ने 13 जुलाई से ‘जी टीवी’ के साथ ही चार अन्य चैनल्स &TV, Zee Marathi, Zee Yuva और Zee Punjabi पर डेली कंटेंट की वापसी की घोषणा की है।

नेटवर्क की ओर से चलाए जाने वाले कैंपेन और चैनल्स के लिए कंटेंट स्ट्रैटेजी के बारे में ZEEL की चीफ कंज्यूमर ऑफिसर प्रत्यूषा अग्रवाल का कहना है कि कोविड-19 के दौरान टीवी की काफी अहम भूमिका रही है। तमाम न्यूज अपडेट्स लेने और सोशल डिस्टैंसिंग के दौर में बाहरी दुनिया से जुड़े रहने के लिए लोगों ने टीवी का रुख किया है।

उन्होंने कहा, ‘जब हमने यह काम शुरू किया था, तब हम देश का मूड समझने के लिए अपनी कंज्यूमर रिसर्च कर रहे थे और यह जानना चाह रहे थे कि हमारे ब्रैंड पार्टनर्स और कस्टमर्स इस दौरान किस तरह का अनुभव कर रहे हैं? वे आखिर में क्या चाहते हैं? हम अप्रैल से यह देख रहे थे और उस समय यह भावना थी कि हमें अपने आप को बचाने की जरूरत है। जैसे ही हम मई की ओर बढ़े, हमने देखा कि उस समय प्रमुख भावना यह थी कि कैसे इससे बाहर निकलना है और जीवन को सामान्य बनाना है? यह सब हमने अपनी पार्टनर एजेंसी के साथ शेयर किया और एक मजबूत पार्टनरशिप के साथ वापस आए।’  

वर्चुअल राउंड टेबल के दौरान प्रत्यूषा अग्रवाल ने बताया, ‘इस कैंपेन के द्वारा जी देश के कुछ लोकप्रिय ब्रैंड्स को एक साथ लेकर आया है। #BanegiBaatSaathSaath के दावे के साथ पूरी टीवी इंडस्ट्री अपने व्युअर्स को एंटरटेन करने के लिए एक साथ आगे आ रही है। हमारा मानना है कि वर्ष 2020 के शुरुआती छह महीने में हमने जितनी चुनौतियों का सामना किया है, वह इंटरवल से पहले कहानी में आने वाले मोड़ की तरह हैं और जब हम सब साथ मिलकर चलेंगे तो बाकी के छह महीनों में हम मुश्किल चीजें भी हासिल कर सकते हैं और इसे काफी बेहतर छमाही बना सकते हैं।’

अग्रवाल का यह भी कहना था, ‘टीजर को मुंबई व दिल्ली में लॉन्च किया गया था और हमारे सभी शोज व प्रत्येक चैनल की वापसी 21 शहरों में हुई थी। इसके पीछे हमारी दोहरी स्ट्रैटेजी थी। हम मुंबई और दिल्ली में टीजर लॉन्च करना चाहते थे और इसे डिजिटल माध्यम तक ले जाना चाहते थे जहां पूरे देश में इसकी पहुंच हो जाएगी और इसके बाद अन्य मीडिया पर इसे ले जाया जाएगा।’

तीन महीने के लंबे इंतजार के बाद नए एपिसोड के साथ दर्शक अपनी स्टोरीज और कैरेक्टर्स की पर्दे पर वापसी को लेकर उत्सकु थे। जहां Zee Bangla, Zee Kannada, Zee Sarthak, Zee Keralam, Zee Telugu ने पहले ही अपने व्युअर्स को एंटरटेन करना शुरू कर दिया है और रीजनल मार्केट में हर हफ्ते 100 घंटे से ज्यादा का कंटेंट डिलीवर कर रहे हैं, हिंदी भाषी मार्केट के चार चैनल्स Zee TV, &TV, Zee Marathi और Zee Punjabi भी 13 जुलाई से लाइव हो गए हैं।

कंटेंट स्ट्रैटेजी के बारे में अग्रवाल ने कहा कि यह जानना जरूरी था कि दर्शक क्या मिस कर रहे थे और क्या महसूस कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘इस महामारी के बाद लोगों का दृष्टिकोण बदल गया है। उनका व्यवहार बदल गया है। इस दौरान टीवी का इस्तेमाल 35 प्रतिशत तक बढ़ गया था। हमने नील्सन (Nielsen) के साथ अनुमानित विश्लेषण किया। इसमें घरों पर रहने वाले और काम के लिए घर से बाहर जाने वाले लोगों का तुलनात्मक अध्ययन किया गया, जिससे हमें उपलब्ध ऑडियंस के बारे में जानकारी मिली, जब हम अनलॉक दो की दिशा में जा रहे हैं। कोविड के दौरान लोगों के व्यवहार में एक बड़ा बदलाव यह आया है कि वे घर पर एक-दूसरे के साथ ज्यादा समय गुजार रहे हैं। कोविड के दौरान परिवार एक साथ आए और यह देखते हुए कि पारिवारिक कंटेंट का इस्तेमाल बढ़ रहा है, हमने इन एलीमेंट्स पर ज्यादा जोर दिया।’

अग्रवाल के अनुसार, ‘इस बात को लेकर भी काफी फिक्र है कि कैसे हम इस स्थिति से बाहर आएंगे और क्या करेंगे? हम दिखा रहे हैं कि हम सब साथ मिलकर इस मुश्किल समय से बाहर निकलेंगे और यह हमारे ट्रैक में भी दिखाई देगा। इसके अलावा, इस तरह की स्थिति से निजात दिलाने में कॉमेडी जॉनर भी अहम भूमिका निभाता है। हमने इस दिशा में काफी काम किया है कि हम अपने पात्रों को पटरी पर लाने और नई कहानियों में कैसे जान डालते हैं।’


टैग्स जी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड प्रत्यूषा अग्रवाल
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

3 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

5 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago