होम / टीवी / चैनल को PM की सैलरी से जुड़ी खबर चलानी यूं पड़ गई महंगी

चैनल को PM की सैलरी से जुड़ी खबर चलानी यूं पड़ गई महंगी

पाकिस्तान का एक न्यूज चैनल अपनी एक खबर को लेकर मुश्किलों में घिर गया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

पाकिस्तान का एक न्यूज चैनल अपनी एक खबर को लेकर मुश्किलों में घिर गया है और इस चैनल का नाम है ‘नियो टीवी’। दरअसल, इस चैनल पर फर्जी खबर चलाने को लेकर जुर्माना लगाया गया है। बता दें कि नियो टीवी पर प्रधानमंत्री इमरान खान के वेतन में वृद्धि के बारे में फर्जी खबर को चलाने पर 6,472 डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। यह जुर्माना पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी (पेमरा) ने लगाया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को एक सुनवाई के दौरान नियो टीवी के प्रबंधन को इस बारे में कारण बताओ नोटिस का जवाब देने के लिए भी कहा गया है। पेमरा के एक अधिकारी ने कहा, ‘यह मामला उन खबरों को प्रसारित करने से संबंधित है, जिसमें एक टॉक शो के दौरान प्रधानमंत्री के वेतन पैकेज को बढ़ाए जाने के बारे में कहा गया। हालांकि, संबंधित प्राधिकरण द्वारा एक खंडन जारी किया गया था।’

अधिकारी ने कहा कि जब चैनल ने खंडन पर ध्यान नहीं दिया तो फर्जी खबर प्रसारित करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। नोटिस में उल्लेख किया गया है कि चैनल ने आचार संहिता 2015 का उल्लंघन किया।

टीवी चैनल प्रबंधन ने सुनवाई के दौरान दावा किया कि उसी टॉक शो में खंडन प्रसारित किया गया था, लेकिन इस तर्क को पेमरा ने इस आधार पर ठुकरा दिया था कि यह कारण बताओ नोटिस जारी होने के बाद प्रसारित किया गया था।

इस बीच, नियामक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वर्तमान में पेमरा केवल टॉक शो और न्यूज बुलेटिंस की निगरानी कर रहा है, लेकिन गलत टिकर को प्रसारित करना भी संहिता का उल्लंघन था और फर्जी समाचार की श्रेणी में आता है।

मानव संसाधन और तकनीकी क्षमता की कमी के कारण नियामक निकाय टिकर की निगरानी नहीं कर सकता है। अधिकारी ने कहा कि ऐसी आशंका है कि अगर टिकर की निगरानी शुरू होती है, तो उल्लंघन के मामलों में कई गुना इजाफा हो सकता है।


टैग्स पाकिस्तान इमरान खान जुर्माना पेमरा पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नियामक प्राधिकरण नियो टीवी
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

5 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

5 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

11 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

12 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

10 hours ago

CCI के आदेश पर झुका वॉट्सऐप, यूजर की सहमति से ही होगा डेटा शेयर

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेशों को लागू करेगा और यूज़र्स की सहमति के आधार पर ही अन्य मेटा कंपनियों के साथ डेटा शेयर करेगा।

2 hours ago