होम / टीवी / पलकी शर्मा नए शो Vantage को करेंगी होस्ट, जानें कहां और कब होगा टेलिकास्ट

पलकी शर्मा नए शो Vantage को करेंगी होस्ट, जानें कहां और कब होगा टेलिकास्ट

'नेटवर्क18' (Network18) से जुड़ी वरिष्ठ पत्रकार पलकी शर्मा उपाध्याय ने अपने नए शो के लॉन्च की घोषणा कर दी है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

'नेटवर्क18' (Network18) से जुड़ी वरिष्ठ पत्रकार पलकी शर्मा उपाध्याय ने अपने नए शो के लॉन्च की घोषणा कर दी है। उनके नए शो का नाम Vantage होगा। इस गणतंत्र दिवस पर वह अपने नए शो की मेजबानी वेबसाइट ‘Firstpost.com’ व इसके यू-ट्यूब चैनल (YouTube Channel) पर करेंगी।

Vantage नाम के इस शो में कई चीजें पहली बार होंगी। दरअसल, ऐसा पहली बार होगा, जब दर्शकों को भारतीय परिप्रेक्ष्य वाली ग्लोबल स्टोरीज और जियो-पॉलिटिकल घटनाक्रमों से रूबरू कराया जाएगा।

Vantage पहली बार एक शीर्ष टीवी न्यूज पर्सनालिटी को भी चिह्नित करेगा, जो डिजिटल-फर्स्ट शो की मेजबानी करेगा। यह शो दुनिया में ग्लोबल ऑडियंस के लिए भी भारत के रुख को सामने रखेगा।

पलकी शर्मा ही इस शो की अगुआई करेंगी, इसे क्यूरेट करेंगी और होस्ट भी खुद ही करेंगी। बता दें कि Vantage ग्लोबल स्तर के लिए रिसर्च और निष्पक्ष अंतर्दृष्टि (unbiased insights) का वादा करता है।

‘फर्स्ट पोस्ट’ की मैनेजिंग एडिटर पलकी शर्मा ने कहा कि भारत को लेकर बहुत सारे इंटरनेशनल न्यूज चैनल रिपोर्ट करते हैं, लेकिन वे अपने खुद के एडिटोरियल चश्मे से ही ग्रोथ को देखते हैं। भारत के नजरिए से स्टोरी दिखाना तो दूर की बात है, शायद ही वे कभी पूरी स्टोरी भी दिखाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि एक राष्ट्र के रूप में हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन विषयों पर विस्तृत रिपोर्ट दी जाए, जो हमारे लिए मायने रखती है। मैं इसे पूरा करने की पूरी कोशिश करूंगी।

Vantage का प्रसारण सोमवार से शुक्रवार (weekdays) रात 9 बजे ‘फर्स्टपोस्ट.कॉम’ और यू-ट्यूब चैनल पर प्रसारित होगा। यह शो ‘सीएनएन-न्यूज18’ (CNN-News18) पर भी सोमवार से शुक्रवार (weekdays) रात 10 बजे प्रसारित किया जाएगा।

 


टैग्स एंकर फर्स्टपोस्ट पलकी शर्मा
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

3 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

3 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

5 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

10 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

9 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

9 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

9 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

10 hours ago