होम / टीवी / PAK चैनल ने प्रधानमंत्री की मौत की चलाई झूठी खबर, BBC का दिया हवाला
PAK चैनल ने प्रधानमंत्री की मौत की चलाई झूठी खबर, BBC का दिया हवाला
देश-दुनिया में लगातार कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन कोरोना वायरस से पीड़ित हैं और अस्पताल में भर्ती हैं
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
देश-दुनिया में लगातार कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन कोरोना वायरस से पीड़ित हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। 27 मार्च को बोरिस जॉनसन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया था, लेकिन 10 दिन बाद रविवार रात उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया है। हालांकि इस बीच उनके मौत की झूठी खबर सामने आयी है, जोकि पाकिस्तान के न्यूज चैनल ‘डॉन’ ने चलाई है। चैनल ने यह खबर ब्रिटेन के चैनल बीबीसी के फर्जी ट्विटर अकाउंट ‘बीबीसी ब्रेकिंग न्यूज’ के हवाले से टेलिकास्ट की है।
बता दें कि डॉन ने जिस ट्वीट के हवाले से यह खबर चलाई थी, वह ट्विटर अकाउंट बीबीसी न्यूज का नहीं, बल्कि एक फर्जी ट्विटर हैंडल है। बीबीसी का असली ट्विटर हैंडल @BBCBreaking है, जबकि जिस अकाउंट से फर्जी ट्वीट किया गया है उसका हैंडल @BBCbreaki है।
हालांकि जिस अकाउंट से यह फर्जी ट्वीट किया गया था ट्विटर ने उसे डिलीट कर दिया है। लेकिन चैनल के इस तरह से खबर चलाने पर सोशल मीडिया पर उसकी काफी आलोचना हो रही है, क्योंकि यह बड़ी ही हैरानी की बात है कि इतने बड़े न्यूज चैनल ने खबर को प्रसारित करने से पहले फैक्ट चेक तक करना जरूरी नहीं समझा। जिस अकाउंट के हवाले से खबर चलाई गई उसे महज 100 लोग ही फॉलो करते हैं। इस हरकत पर लोगों ने डॉन न्यूज को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
Dawn News television runs false news of British PM's death, attributes it to BBC World Service. pic.twitter.com/NYXCqMbnoo
— Naila Inayat नायला इनायत (@nailainayat) April 7, 2020
The fake BBC twitter handle Dawn News picked its breaking news from: pic.twitter.com/clYpVknoU2
— Naila Inayat नायला इनायत (@nailainayat) April 7, 2020
Dawn News TV aired a breaking news today that British Prime Minister #BorisJohnson passed away due to #Covid_19. They even quoted a fake BBC World account from Twitter which had hardly a few hundred followers. Smoking some next level shit. pic.twitter.com/J0BopcINB7
— Wajahat Kazmi (@KazmiWajahat) April 7, 2020
Dawn news reporting Boris Johnson Dead
— Faisi Mian (@FaisiMian1) April 7, 2020
its not confirm news#BorisJohnson pic.twitter.com/z7cCOOWN1z
गौरतलब है कि इस वायरस के कारण यूरोप और अमेरिका समेत दुनियाभर में 75,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं संक्रमण के 13.5 लाख से ज्यादा मामलों की पुष्टि हुई हैं, जो इस बात की चेतावनी दे रहे हैं कि आने वाले दिनों में स्थिति और खराब हो सकती है।
टैग्स न्यूज चैनल पाकिस्तान बीबीसी बोरिस जॉनसन डॉन कोरोना वायरस बीबीसी ब्रेकिंग न्यूज