होम / टीवी / पत्रकार के कार्यक्रम को ऑफ-एयर किए जाने की हो रही निंदा, घिरी सरकार

पत्रकार के कार्यक्रम को ऑफ-एयर किए जाने की हो रही निंदा, घिरी सरकार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अब लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहे जाने वाले मीडिया पर भी दबाव बनाना शुरू कर दिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अब लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहे जाने वाले मीडिया पर भी दबाव बनाना शुरू कर दिया है। बता दें कि पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार हामिद मीर को सेना और सरकार के खिलाफ आवाज उठाने और सवाल पूछने के कारण न्यूज पढ़ने से रोक दिया गया, जिसके बाद से इमरान खान सरकार और सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा सवालों के घेरे में आ गए हैं। हामिद मीर के कार्यक्रम को ऑफ एयर किए जाने की चारों तरफ निंदा हो रही है।

पाकिस्तान के विपक्षी दल, एमनेस्टी इंटरनेशनल साउथ एशिया, मानवाधिकर संगठन, पाकिस्तान फेडरल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट जैसे संगठनों ने हामिद मीर के प्रति समर्थन जाहिर किया है और कार्यक्रम रोके जाने की निंदा की है। दरअसल, हामिद मीर को सोमवार को एक निजी टीवी चैनल ने अपने लोकप्रिय टॉक शो की एंकरिंग करने से रोक दिया। उन्होंने एक साथी पत्रकार पर हमले के मद्देनजर देश के शक्तिशाली ‘प्रतिष्ठान’ की आलोचना की थी। वे इन दिनों एक दूसरे पत्रकार की गिरफ्तारी के खिलाफ जमकर आवाज उठा रहे थे। कुछ दिनों पहले उन्होंने एक रैली का भी नेतृत्व किया था जिसमें उन्होंने इमरान खान सरकार और सेना के खिलाफ तीखी बयानबाजी की थी। मीर ने शुक्रवार को इस्लामाबाद में पत्रकार असद तूर पर तीन ‘अज्ञात' व्यक्तियों के हमले के खिलाफ पत्रकारों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन में एक उग्र भाषण दिया था। उन्होंने हमले में जवाबदेही तय करने की मांग की थी। मीर ‘जियो टीवी’ पर प्राइम टाइम ‘कैपिटल टॉक’ शो की मेजबानी करते हैं। मीर को टीवी नेटवर्क द्वारा छुट्टी पर भेज दिया गया, जिसका दावा है कि वह अभी भी न्यूज चैनल का हिस्सा हैं।

वहीं, हामिद मीर ने इस प्रतिबंध के बाद कहा कि मेरी हत्या करने का भी प्रयास किया गया था, लेकिन मैं बच गया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘मेरे लिए कुछ भी नया नहीं है। मुझे पहले भी दो बार प्रतिबंधित किया गया था। दो बार नौकरी खोई। मैं संविधान में दिए गए अधिकारों के लिए आवाज उठाना बंद नहीं कर सकता। इस बार मैं किसी भी परिणाम के लिए तैयार हूं और किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हूं, क्योंकि वे मेरे परिवार को धमकी दे रहे हैं।’

हामिद मीर के कार्यक्रम पर लगे प्रतिबंधों के खिलाफ पाकिस्तान के कई पत्रकारों ने आवाज उठाई है। पाकिस्तानी सोशल मीडिया में हामिद मीर टॉप ट्रेंड में भी रहे हैं। एक टीवी टॉक शो की होस्ट अस्मा शेराजी ने कहा कि जिओ चैनल प्रबंधन को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। कई दूसरे पत्रकारों ने भी इस फैसले के खिलाफ बयान दिया है।

इस संबंध में सरकार की ओर से कोई बयान नहीं आया है, लेकिन पत्रकार संगठनों और अन्य लोगों ने इस कदम की आलोचना की है। पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग ने भी इस कदम की निंदा की है।

 


टैग्स पाकिस्तानी मीडिया इमरान खान हामिद मीर पाकिस्तान में मीडिया की स्वतंत्रता
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

5 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

5 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

22 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

23 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

9 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

10 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago