होम / टीवी / ‘News24’ लाया नया प्राइम टाइम शो ‘जो कहेंगे सच कहेंगे’, यहां देखें प्रोमो

‘News24’ लाया नया प्राइम टाइम शो ‘जो कहेंगे सच कहेंगे’, यहां देखें प्रोमो

इस शो का प्रसारण पांच मई की रात नौ बजे से शुरू होगा और इसे जाने-माने एंकर सचिन अरोड़ा होस्ट करेंगे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago

देश के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल्स में शुमार ‘न्यूज24’ (News24) पांच मई से नया प्राइम टाइम शो ‘जो कहेंगे सच कहेंगे’ (Jo Kahenge Sach Kahenge) लेकर आ रहा है। इस शो का प्रसारण रात नौ बजे से शुरू होगा और इसे जाने-माने एंकर सचिन अरोड़ा होस्ट करेंगे।

चैनल के अनुसार, ऐसे समय में जब समाचारों की विश्वसनीयता सवालों के घेरे में है, यह कार्यक्रम ‘न्यूज24’ की मूल विचारधारा ‘निष्पक्ष न्यूज’ – यानी निष्पक्ष पत्रकारिता– की प्रतिबद्धता को दोहराएगा। ‘जो कहेंगे सच कहेंगे’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक सैद्धांतिक रुख है। तीखी संपादकीय दृष्टि और निर्भीक कहानी कहने की शैली के साथ, सचिन अरोड़ा दिन की सबसे अहम घटनाओं पर चर्चा करेंगे, सत्ता में बैठे लोगों से सवाल पूछेंगे और सच्चाई तथा झूठ के बीच की रेखा स्पष्ट करेंगे।

नए शो को लेकर ‘न्यूज24’ की चेयरपर्सन और एडिटर-इन-चीफ अनुराधा प्रसाद का कहना है, ‘आज जब खबरों की दिशा अक्सर पक्षपात और ध्रुवीकरण तय करते हैं, ऐसे वक्त में हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है– सच्चाई को बिना किसी पक्ष के सामने लाना। यह शो निष्पक्षता और जनहित की भावना से प्रेरित है और आज के भ्रमित करने वाले समाचार माहौल में स्पष्टता की तलाश करने वाले दर्शकों के लिए एक भरोसेमंद मंच बनने जा रहा है। ‘जो कहेंगे सच कहेंगे’ हमारे मूल विश्वास यानी निष्पक्ष न्यूज में निहित है। सचिन अरोड़ा इस बेखौफ और निष्पक्ष पत्रकारिता की भावना के सच्चे प्रतिनिधि हैं।’

वहीं, ‘न्यूज24’ के नेशनल सेल्स हेड अमित सेठी का इस बारे में कहना है, ’आज के मीडिया परिदृश्य में प्रामाणिकता ही न सिर्फ दर्शकों के बीच, बल्कि ब्रैंड्स के लिए भी सहभागिता को बढ़ाती है और विश्वसनीयता ही विश्वास कायम करती है। ‘जो कहेंगे सच कहेंगे’ उन मूल्यों यानी ईमानदारी, प्रासंगिकता और दर्शकों से गहरा जुड़ाव, के साथ जुड़ा है, जिन्हें विज्ञापनदाता अब ज्यादा से ज्यादा महत्व दे रहे हैं। व्यावसायिक दृष्टिकोण से यह शो चैनल के प्राइम टाइम स्लॉट को और भी मजबूत बनाएगा है और हमारे भागीदारों को एक प्रीमियम, भरोसेमंद माहौल में बेहतरीन वैल्यू प्रदान करेगा।’

चैनल की ओर से इस शो को लेकर एक प्रोमो भी जारी किया गया है, जिसे आप यहां देख सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

5 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

1 day ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

1 day ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

12 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

12 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago