होम / टीवी / सावन में विशेष प्रोग्राम शुरू कर रहा है न्यूज18
सावन में विशेष प्रोग्राम शुरू कर रहा है न्यूज18
हिंदू कैलेंडर में सबसे पवित्र महीनों में से एक है सावन का महीना, जो भगवान शिव को समर्पित रहता है और साथ ही बहुत सारे उत्सव भी इससे जुड़े होते हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
हिंदू कैलेंडर में सबसे पवित्र महीनों में से एक है सावन का महीना, जो भगवान शिव को समर्पित रहता है और साथ ही बहुत सारे उत्सव भी इससे जुड़े होते हैं। इस माह का भगवान शिव के भक्तों को बेसब्री से इंतजार रहता है, लेकिन पिछले साल की तरह इस साल भी कोरोना वायरस की तीसरी लहर के खतरे की वजह से इससे जुड़े उत्सवों के थमने की संभावना है।
कोरोना के खतरे के बावजूद दर्शकों इस पवित्र महीने को हर्षोल्लास के साथ मना सके, इसके लिए न्यूज18 के हिंदी के चैनलों ने कुछ विशेष कार्यक्रम तैयार किए हैं, जिसमें शिव मंदिरों से LIVE, कांवर यात्रा पर अपडेट और भी बहुत कुछ शामिल हैं।
न्यूज18 ने सावन के प्रत्येक सोमवार को ‘शिव का सोमवार’ नाम से विशेष शो शुरू किया है, जो प्रसिद्ध शिव मंदिरों से दर्शकों को लाइव दर्शन के साथ-साथ, सावन विशेष सोमवार का क्या महत्व है, इसका मार्गदर्शन करेंगे।
दिए गए समय पर चैनल के सावन विशेष कार्यक्रम देखे जा सकते हैं –
‘शिव का सोमवार’ - हर सोमवार सुबह 8:30 बजे News18 UP/UK, News18 MP/CG & News18 बिहार/JK पर
‘कण-कण शंकर’ - 25 जुलाई से 6 अगस्त तक हर दोपहर 2:30 बजे News18 UP/UK पर
टैग्स न्यूज18