होम / टीवी / जानें, जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स की व्युअरशिप में किसने लगाई 'सेंध'

जानें, जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स की व्युअरशिप में किसने लगाई 'सेंध'

‘बार्क इंडिया और नील्सन मीडिया’ द्वारा हाल ही व्युअरशिप को लेकर एक रिपोर्ट जारी की गई है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

‘बार्क इंडिया और नील्सन मीडिया’ (BARC India and Nielsen Media) द्वारा हाल ही में जारी डाटा के अनुसार, पिछले चार हफ्तों के दौरान जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स की व्युअरशिप काफी प्रभावित हुई है। इस अवधि में जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स के उपभोग (GEC consumption) का शेयर प्राइम टाइम के दौरान न्यूज व्युअरशिप की ओर चला गया है।

‘Crisis Consumption on TV and Smartphones’ पर रिपोर्ट के 11वें एडिशन (week 30 to 33) से यह भी पता चलता है कि मूवीज की व्युअरशिप ने भी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स के उपभोग (GEC consumption) को प्रभावित किया है। खासकर, बांग्ला, मराठी, कन्नड़ और मलयालम चैनल्स पर इसका ज्यादा असर पड़ा है।

हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स के व्युअर्स ने इस अवधि के दौरान न्यूज भी काफी देखी। कोविड से पहले यह प्रतिशत जहां 41 था, वह इस दौरान बढ़कर 49 प्रतिशत हो गया। अन्य प्रतिशत आप यहां इस टेबल में देख सकते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, पिछले चार हफ्तों की टॉप फाइव न्यूज स्टोरीज की बात करें, जिसने न्यूज व्युअरशिप को आगे बढ़ाया, उनमें सुशांत सिंह राजपूत केस, स्वतंत्रता दिवस समारोह, कोरोनावायरस महामारी, एयर इंडिया एक्सीडेंट, एमएस धोनी का रिटायरमेंट और राजस्थान में राजनीतिक संकट शामिल थीं।

मूवी जॉनर की बात करें तो हिंदी के जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स के 77 प्रतिशत व्युअर्स भी मूवी देखने की ओर मुड़ गए, जबकि कोविड-19 से पहले यह संख्या 76 प्रतिशत थी। इनमें बांग्ला में यह प्रतिशत 55 के मुकाबले 65 और मराठी में 58 के मुकाबले 66 था।


टैग्स बार्क प्राइम टाइम जीईसी न्यूज व्युअरशिप जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स बार्क इंडिया एंड नील्सन मीडिया
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

3 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

3 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

5 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

9 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

8 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

8 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

8 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

9 hours ago