होम / टीवी / न्यूज नेशन के मीडियाकर्मियों के लिए कुछ इस तरह से लौट आए 'अच्छे दिन'

न्यूज नेशन के मीडियाकर्मियों के लिए कुछ इस तरह से लौट आए 'अच्छे दिन'

कोरोना का कहर देश और दुनिया की अर्थव्यवस्था पर लगातार जारी है। इस बीच ‘न्यूज नेशन नेटवर्क’ ने अपने मीडियाकर्मियों के लिए बड़ा फैसला लिया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

कोरोना का कहर देश और दुनिया की अर्थव्यवस्था पर लगातार जारी है। उद्योग धंधे चौपट हो रहे हैं। बड़े पैमाने पर रोजगार छिन रहे हैं। कोई नहीं जानता कि ऐसे बदतर हालात कब तक रहेंगे। इस बीच ‘न्यूज नेशन नेटवर्क’ ने अपने मीडियाकर्मियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। दरअसल 3 महीने पहले आर्थिक संकट के मद्देनजर न्यूज नेशन नेटवर्क के अपने कर्मचारियों की सैलरी में कटौती का ऐलान किया था। कटौती का ये ऐलान कम से कम 6 महीने के लिए था, लेकिन 3 महीने बाद ही अब न्यूज नेशन प्रबंध समूह ने अपने इस फैसले को वापस लेकर अपने कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है।

न्यूज नेशन नेटवर्क के प्रबंध निदेशक (मैनेजिंग डायरेक्टर) संजय कुलश्रेष्ठ द्वारा भेजे गए एक मेल में कोरोना के दरमियान सभी कर्मचारियों को शानदार भूमिका निभाने के लिए शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, ‘अप्रैल में वेतन कटौती का फैसला 6 महीने तक के लिए जारी किया गया था, लेकिन अब 6 महीनों के बजाय 3 महीने के भीतर ही पिछला वेतन ढांचा फिर से बहाल करने का फैसला किया गया है।’

कोरोना के कहर के दरमियान न्यूज नेशन ने टीआरपी के संभावित नुकसान की परवाह किए बगैर अपने मीडियाकर्मियों के कोरोना से बचाव के लिए ढेरों कदम उठाए। बड़े पैमाने पर वर्क फ्रॉम होम को मंजूरी दी। ड्यूटी के समय को कम किया। कोई भी लक्षण पाए जाने पर मीडियाकर्मियों के टेस्ट करवाए। कोई भी दिक्कत होने पर कर्मियों को ऐहतियातन तुरंत छुट्टियां दीं।

कोरोना के चलते पैदा हुए आर्थिक संकट के बीच प्रंबधन का ये ताजा फैसला ‘न्यूज नेशन’, ‘न्यूज स्टेट उत्तर प्रदेश—उत्तराखंड’ और ‘न्यूज स्टेट मध्य प्रदेश—छत्तीसगढ़’ में काम करने वाले सैकड़ों मीडियाकर्मियों के लिए राहत भरी खबर है।

न्यूज नेशन नेटवर्क के प्रबंध निदेशक (मैनेजिंग डायरेक्टर) संजय कुलश्रेष्ठ द्वारा भेजा गया मेल आप यहां पढ़ सकते हैं-


टैग्स मीडिया सैलरी न्यूज नेशन
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

5 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

1 hour ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

3 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

23 hours ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

1 hour ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

14 hours ago