होम / टीवी / India TV से नाता तोड़कर न्यूज इंडिया पहुंचीं अर्चना सिंह, मिली यह जिम्मेदारी

India TV से नाता तोड़कर न्यूज इंडिया पहुंचीं अर्चना सिंह, मिली यह जिम्मेदारी

करीब 14 साल से ‘इंडिया टीवी‘ का चेहरा रहीं न्यूज एंकर अर्चना सिंह अब हिंदी नेशनल न्यूज चैनल ‘न्यूज इंडिया‘ की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बन गई हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

करीब 14 साल से ‘इंडिया टीवी‘ का चेहरा रहीं न्यूज एंकर अर्चना सिंह अब हिंदी नेशनल न्यूज चैनल ‘न्यूज इंडिया‘ की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बन गई हैं। अर्चना सिंह ने ‘न्यूज इंडिया‘ में एडिटर (करंट अफेयर्स) के पद पर जॉइन कर लिया है। वह यहां चैनल के प्राइम टाइम का अहम चेहरा होंगी। उनके साथ एक नए शो की प्लानिंग शुरू हो गई है और उसका खाका तैयार हो रहा है। अर्चना सिंह खुद ‘न्यूज इंडिया‘ की टीम के साथ इस नए कॉन्सेप्ट पर दिन-रात काम कर रही हैं।

आपको बता दें ‘न्यूज इंडिया‘ का लोगो नवरात्र के पहले दिन एडिटर- इन-चीफ सरफ़राज सैफी ने लॉन्च किया। चैनल की लॉन्चिंग की तैयारी पूरी हो चुकी है और ड्राई रन शुरू हो चुका है। अर्चना सिंह ने बताया कि जल्द ही ‘न्यूज इंडिया‘खबरों के नए तेवर के साथ लोगों के बीच होगा।

अर्चना सिंह इससे पहले तकरीबन 14 साल तक ‘इंडिया टीवी‘ का प्रमुख चेहरा रहीं। बतौर एंकर और रिपोर्टर अर्चना सिंह ने ‘इंडिया टीवी‘ के साथ कई बड़े शो किए। अपनी इस लंबी पारी में उन्होंने ‘इंडिया टीवी‘ में तमाम अहम जिम्मेदारियां भी संभालीं। अर्चना सिंह ने बताया कि ‘न्यूज इंडिया‘ उनके लिए नई चुनौती है और वो इसे इंज्वॉय कर रही हैं।

टीवी स्क्रीन पर आज के चीखने चिल्लाने वाले दौर में अर्चना सिंह तीखे सवाल सहजता से पूछे जाने के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने स्टूडियो से लेकर फील्ड तक बेबाकी से काम किया है। चाहे सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दे रहे हों या राजनीतिक खबरें, अर्चना सिंह ग्राउंड ज़ीरो पर पहुंच कर रिपोर्ट करने की पक्षधर रही हैं।

उन्होंने कई लोकसभा और विधानसभा चुनाव कवर किए हैं। हाल में बंगाल चुनाव के दौरान उनकी कवरेज को काफी पसंद किया गया। उन्होंने ‘बंगाल डायरी‘ के जरिये सिलीगुड़ी से कोलकाता तक के चुनावी रंग लोगों तक पहुंचाये। अर्चना ने 26/11 मुंबई हमलों के समय 15-15 घंटे एंकरिंग की। गुरुग्राम के प्रद्युम्न मर्डर केस मे संवेदनशील रिपोर्टिंग ने मीडिया के लिए नया मापदंड तैयार किया।

कानपुर की रहने वाली अर्चना को टीवी न्यूज मीडिया में एंकरिंग का करीब बीस साल का अनुभव है। साइंस ग्रेजुएट अर्चना ने पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इन दिनों वह पीएचडी की पढ़ाई भी कर रही हैं। अर्चना ने एंकरिंग करियर का आगाज ‘दूरदर्शन‘ लखनऊ से किया। इसके बाद ‘ईटीवी‘ और ‘जनमत‘ चैनल के शुरुआती सालों को छोड़ दें तो ‘इंडिया टीवी‘ ही उनकी पहचान का हिस्सा बन गया। ज़िंदगी की सबसे लंबी पारी के बाद अर्चना ने सबसे बड़ी चुनौती कबूल की है।

बता दें कि 'न्यूज इंडिया' चैनल के मैनेजिंग एडिटर पशुपति शर्मा और एडोटोरियाल डायरेक्टर मनीष अवस्थी हैं। समाचार4मीडिया की ओर से अर्चना सिंह को नई पारी के लिए ढेरों शुभकामनाएं।


टैग्स इंडिया टीवी न्यूज एंकर न्यूज इंडिया नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट अर्चना सिंह
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

3 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

5 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

2 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago