होम / टीवी / कोविड-19 के प्रकोप के बीच न्यूज चैनल्स की व्युअरशिप में आया उछाल, अब उठ रहा ये सवाल

कोविड-19 के प्रकोप के बीच न्यूज चैनल्स की व्युअरशिप में आया उछाल, अब उठ रहा ये सवाल

देश दुनिया में कोरोनावायरस (कोविड-19) ने कोहराम मचा रखा है। कोरोनावायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने देश में लॉकडाउन किया हुआ है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

देश दुनिया में कोरोनावायरस (कोविड-19) ने कोहराम मचा रखा है। कोरोनावायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने देश में लॉकडाउन किया हुआ है। ऐसे में अधिकांश लोग दिन भर घरों में रहकर ज्यादातर न्यूज चैनल्स देखते रहते हैं। यही कारण है न्यूज चैनल्स की व्युअरशिप में काफी बढ़ोतरी हो गई है। कोविड-19 महामारी से पहले की तुलना करें तो लॉकडाउन के दौरान न्यूज की व्युअरशिप 15वें हफ्ते में 195 प्रतिशत तक बढ़ गई है। 

हाल ही में आई ‘बार्क नील्सन’ (BARC-Nielsen) रिपोर्ट के अनुसार, 15वें हफ्ते में व्युअरशिप में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखी गई है, यहां तक कि बिजनेस न्यूज में भी 82 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। लेकिन इस तरह की ग्रोथ क्या आगे भी बनी रहेगी? और इस व्युअरशिप के आंकड़ों को यूं ही बरकरार रखने के लिए ब्रॉडकास्टर्स क्या कर रहे हैं? यह सवाल भी इन दिनों बना हुआ है।

इस बारे में ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) के प्रेजिडेंट (स्ट्रैटेजी) विवेक श्रीवास्तव का कहना है कि लोगों तक लगातार सही सूचनाएं पहुंचाते रहना काफी महत्वपूर्ण है। विवेक श्रीवास्तव के अनुसार, ‘लॉकडाउन के दौरान न्यूज व्युअरशिप में काफी इजाफा हुआ है। यह बढ़ोतरी दिन में और प्राइम टाइम से आ रही है। तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद हमारे व्युअर्स को सही और सत्यापित खबरें मिलें, यह सुनिश्चित करने के लिए हम इसे एक जिम्मेदारी के तौर पर लेते हैं, ताकि अपने और परिवार के लिए वह सही निर्णय ले सकें।’ लेकिन जब लॉकडाउन खत्म हो जाएगा तब क्या होगा, क्या तब भी व्युअर्स इसी तरह न्यूज चैनल्स से जुड़े रहेंगे? इस बारे में श्रीवास्तव का कहना है, ‘लॉकडाउन के बाद भी व्युअर्स को सूचना देने और जागरूक करने की काफी ज्यादा जरूरत होगी, क्योंकि कोविड-19 हमारे जीने के तरीके और बिजनेस चलाने के तरीके को बदल देगा। ऐसे में हमारे जैसे प्रमुख नेटवर्क्स के लिए यह जरूरी होगा कि हम व्युअर्स को लगातार सही तथ्यों से रूबरू कराते रहें, ताकि वे धीरे-धीरे सामान्य स्थिति की ओर बढ़ सकें। मुझे लगता है कि व्युअरशिप में यह उछाल अगली कुछ तिमाही तक बरकरार रहेगा।’  

15वें हफ्ते में न्यूज चैनल्स की व्युअरशिप की बात करें तो ‘बार्क नील्सन’ के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अंग्रेजी टीवी कैटेगरी में ‘रिपब्लिक टीवी’ ने रिकॉर्ड 1755000 इंप्रेशंस दर्ज किए हैं, जबकि ‘इंडिया टुडे टेलिविजन’ ने 1031000  और ‘टाइम्स नाउ’ ने 815000 इंप्रेशंस दर्ज किए हैं। वहीं, हिन्दी न्यूज जॉनर की बात करें तो ‘आजतक’ ने 350766000 और ‘एबीपी न्यूज’ ने 267044000  इंप्रेशंस दर्ज किए हैं।      

इस बारे में ‘एबीपी न्यूज नेटवर्क’ के सीईओ अविनाश पांडे का कहना है, ‘टीवी की व्युअरशिप में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है, क्योंकि इस मुश्किल समय में लोगों को अच्छी तरह से सूचित और व्यस्त रखने में न्यूज चैनल्स काफी मदद कर रहे हैं।’  उनका कहना है, ‘इसमें कोई शक नहीं है कि यह व्युअरशिप इसलिए भी बढ़ी है, क्योंकि लॉकडाउन की वजह से लोग घरों पर हैं। व्युअरशिप के इन आंकड़ों को इसी तरह बनाए रखना सभी के लिए चुनौती है। अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है कि व्युअरशिप को लेकर क्या यह स्थिति ऐसे ही रहेगी या इसमें कुछ कमी आएगी।’

वहीं, घर से काम (वर्क फ्रॉम होम) के प्रभाव के बारे में एक मीडिया विश्लेषक का कहना है, ‘हमें यह भी समझना होगा कि जब लॉकडाउन खत्म हो जाएगा तो भी ऐसे कई लोग होंगे, जो घर से काम करना (वर्क फ्रॉम होम) जारी रखना रखेंगे। इसलिए निकट भविष्य में इसमें थोड़ा उछाल आ सकता है। लेकिन जब स्टूडियो खुल जाएंगे और जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स का प्रॉडक्शन शुरू हो जाएगा, यह संख्या कम हो जाएगी। हालांकि, दर्शकों की संख्या कोविड-19 से पूर्व के आंकड़ों से बहुत अधिक रहने की उम्मीद है।’


टैग्स एबीपी बार्क न्यूज कोविड-19 कोरोनावायरस नील्सन टाइम्स टीवी नेटवर्क
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

5 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

1 day ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

1 day ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

11 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

12 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago