होम / टीवी / पीरियड्स में महिलाओं को राहत देने के लिए न्यूज चैनल ने लिया ये सराहनीय फैसला

पीरियड्स में महिलाओं को राहत देने के लिए न्यूज चैनल ने लिया ये सराहनीय फैसला

हम एक ऐसे देश में रहते हैं, जहां पीरियड्स को एक टैबू माना जाता है। यहां लड़कियों को शुरू से ही पीरियड्स पर खुलकर बात करने की इजाजत नहीं है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

हम एक ऐसे देश में रहते हैं, जहां पीरियड्स को एक टैबू माना जाता है। यहां लड़कियों को शुरू से ही पीरियड्स पर खुलकर बात करने की इजाजत नहीं है। ऐसे में एक मीडिया संस्थान से महिलाओं के लिए अच्छी खबर निकलकर सामने आई है, जहां अब पीरियड्स के दिनों महिलाओं को छुट्टी देने की घोषणा की गई है। दरअसल यह तमिल न्यूज चैनल ‘न्यूज7 तमिल’ (News7 Tamil) है।

बता दें कि ‘न्यूज7 तमिल’ चैनल में मैनेजमेंट ने घोषणा की है कि उसके 13 इंटर्नल डिपार्ट में जिस किसी महिला को पीरियड्स हैं, वह प्रति माह चार दिनों की छुट्टी की हकदार हैं।

न्यूज पोर्टल ‘द न्यूज मिनट’ के मुताबिक, ‘न्यूज7 तमिल’ के मैनेजिंग एडिटर T Chemmel ने उससे कहा, ‘ऐसे एम्प्लॉयीज को छुट्टी लेने के दौरान कारण बताने की जरूरत नहीं है, जो अपनी तकलीफ बताने पर असहज महसूस करती हों। इस पहल की शुरुआत News7 के मैनेजिंग डायरेक्टर वी. सुब्रमण्यम ने की है।

बता दें कि ‘न्यूज7 तमिल’ में मिलने वाली पेड लीव्स के तीन मौजूदा काउंट्स- कैजुअल लीव, सिक लीव और प्रिविलेज लीव में पीरियड लीव को भी अब जोड़ा जाएगा।

वहीं रिपोर्ट के मुताबिक, इस मीडिया नेटवर्क के चेन्नई हेड ऑफिस में किसी एक मंजिल पर क्रेच भी बनाया जाएगा, जहां कामकाजी माताएं अपने बच्चों को सुरक्षित छोड़ सकती हैं।

T Chemmel कहते हैं कि पिछले दो वर्षों से हम यहां कामकाजी माताओं को अपनी शिफ्ट चुनने का मौका दे रहे हैं। ऑनलाइन क्लासेज के दौरान कुछ पैरेंट्स ने यहां सेकेंड शिफ्ड (दोपहर के बाद की शिफ्ट) में काम किया और उन्हें इसकी खुली छूट थी। लेकिन स्कूल दोबारा से खुलने के साथ ही, पैरेंट्स अब सामान्य शिफ्ट (सुबह 10 से शाम 6 बजे) की ओर स्विच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नए क्रेच सेट होने के बाद पैरेंट्स अब अपने बच्चों को भी काम के दौरान ला सकते हैं।


टैग्स न्यूज चैनल न्यूज7 तमिल पीरियड्स चार दिनों की छुट्टी
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

5 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

5 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

18 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

19 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

5 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

6 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago