होम / टीवी / लॉन्च हुआ हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत24’, CEO डॉ. जगदीश चंद्रा ने दिया ये भरोसा

लॉन्च हुआ हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत24’, CEO डॉ. जगदीश चंद्रा ने दिया ये भरोसा

केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने की चैनल की लॉन्चिंग। 15 अगस्त से शुरू हुआ प्रसारण

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

नेशनल हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत24’ (Bharat24) लॉन्च हो गया है। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार (14 अगस्त) को इस चैनल की लॉन्चिंग की। लॉन्चिंग के मौके पर आयोजित एक समारोह में अनुराग ठाकुर ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘मैं इस नए चैनल के लिए सीईओ डॉ. जगदीश चंद्रा और उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं देता हूं। मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और इसे सरकार और जनता के बीच एक पुल का काम करना चाहिए और मुझे विश्वास है कि भारत24 इस जिम्मेदारी को पूरी गंभीरता से निभाएगा।’  

वहीं, चैनल के सीईओ और एडिटर-इन-चीफ डॉ. जगदीश चंद्रा का कहना था, ‘हम आश्वस्त करते हैं कि भारत24 युवाओं की आकांक्षाओं और उभरते भारत की बहु-ध्रुवीयता को प्रतिबिंबित करेगा और हमारे दर्शकों और सरकार के बीच एक पुल का काम करेगा।‘

‘भारत24’ की लॉन्चिंग के मौके पर चैनल के मैनेजिंग एडिटर अजय कुमार, चीफ बिजनेस ऑफिसर और स्ट्रैटेजिक पार्टनर मनोज जिज्ञासी, सीनियर एडिटर सैयद उमर, सीनियर एंकर मीमांसा मलिक, सचिन अरोड़ा, नैना यादव, पूर्णिमा मिश्रा, एडिटोरियल कंसल्टेंट शशिकांत शर्मा, पॉलिटिकल एडिटर अदिति नागर समेत तमाम लोग मौजूद थे।  

इस मौके पर चैनल के मैनेजिंग एडिटर अजय कुमार का कहना था, ‘केंद्र सरकार, विभिन्न राज्य सरकारों, तमाम एजेंसियों ​​और देश के अंतरराष्ट्रीय साझेदारों ने मिलकर नए भारत के निर्माण में एक लंबा सफर तय किया है। हमारा मानना है कि सरकारों, राज्य की नीतियों और बड़े पैमाने पर लोगों के बीच सकारात्मक जुड़ाव समय की मांग है।’

चीफ बिजनेस ऑफिसर और स्ट्रैटेजिक एडवाइजर मनोज जिज्ञासी का कहना था, ‘देश के सभी राज्यों में ब्यूरो के साथ, भारत24 न्यूज रिपोर्टिंग और ब्रैंडिंग के लिए बेंचमार्क स्थापित करेगा। यह काफी गर्व की बात है कि लॉन्चिंग के पहले दिन ही चैनल ने कई विश्वसनीय विज्ञापनदाताओं के साथ शुरुआत की है और समय के साथ हम और बड़े व बेहतर होते जाएंगे।’

उन्होंने कहा कि जैसा हमने वादा किया है, चैनल अपनी टैगलाइन ‘विजन ऑफ न्यू इंडिया’ (Vision of new India) पर खरा उतरेगा। यह चैनल देश भर में अपनी दमदार मौजूदगी के साथ सभी प्रमुख डीटीएच और केबल प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।


टैग्स न्यूज चैनल चैनल लॉन्चिंग चैनल लॉन्च अनुराग ठाकुर जगदीश चंद्रा भारत24 15 अगस्त
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

1 hour ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

8 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

2 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

4 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

4 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

1 hour ago

हैप्पी बर्थडे रजत शर्मा: देश के मीडिया परिदृश्य को आकार देने में आपकी है महत्वपूर्ण भूमिका

'इंडिया टीवी' के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा का 18 फरवरी को जन्मदिन है। आज वह अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं।

4 hours ago

बदलते दौर में भारतीय मनोरंजन की नई दिशा तय करने वाले विजनरी लीडर हैं केविन वज

मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ऐसी दुनिया है जो हर सीजन खुद को बदल लेती है। लेकिन इन बदलावों के बीच एक नाम लगातार मजबूती से खड़ा रहा है- केविन वज।

9 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

8 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

8 hours ago