होम / टीवी / न्यूज चैनल पर एंकर बता रही थी मौसम का हाल, तभी चलने लगा अश्लील वीडियो

न्यूज चैनल पर एंकर बता रही थी मौसम का हाल, तभी चलने लगा अश्लील वीडियो

क्या हो जब आप अपनी फैमिली के साथ बैठकर टीवी देख रहे हों और अचानक से चैनल पर अश्लील वीडियो टेलिकास्ट होने लगे, तो आपका हैरान और शर्मसार होना लाजिमी है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

क्या हो जब आप अपनी फैमिली के साथ बैठकर टीवी देख रहे हों और अचानक से चैनल पर अश्लील वीडियो टेलिकास्ट होने लगे, तो आपका हैरान और शर्मसार होना लाजिमी है। दरअसल ऐसा ही कुछ हुआ बीते दिनों अमेरिका में, जब यहां एक न्यूज चैनल में लाइव बुलेटिन के दौरान स्क्रीन पर अश्लील वीडियो चलने लगा।

दरअसल, मामला वॉशिंगटन के क्रेम न्यूज चैनल का है। वीडियो की शुरुआत में स्क्रीन पर दो फीमेल एंकर नजर आती है, जो एक एंकर दूसरे से मौसम का हाल पूछती हुई दिखाई देती हैं। इसके बाद दूसरी एंकर रिपोर्ट पढ़ना शुरू करती है कि तभी स्क्रीन पर अश्लील वीडियो चलने लगता है। इस दौरान एंकर को भनक तक नहीं लगता है कि उसके पीछे क्या चल रहा है। वह बेखबर होकर मौसम का हाल सुनाए जा रही थी। यह अश्लील वीडियो क्लिप 13 सेकंड तक स्क्रीन पर चलती रही। इसके बाद जब किसी का इस ओर ध्यान गया, तो फौरन टेलीकास्ट को रोक दिया गया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस वीडियो के लाइव होने के कुछ घंटों बाद चैनल को इस गलती के लिए माफी मांगनी पड़ी। रिपोर्ट के मुताबिक, रात के बुलेटिन में क्रेम न्यूज की एंकर ने घटना को शर्मनाक बताते हुए इसके लिए माफी मांगी। इसके साथ ही चैनल ने यह भी कहा कि आगे इस तरह की गलती देखने को नहीं मिलेगी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है कि कहीं किसी ने जानबूझकर इस शर्मनाक घटना को अंजाम तो नहीं दिया।


टैग्स न्यूज चैनल अमेरिका अश्लील वीडियो
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

5 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

5 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

12 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

14 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

39 minutes ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

12 hours ago