होम / टीवी / न्यूज एंकर सुमित कुमार झा ने 'इंडिया न्यूज' से ली विदाई, जुड़े अब इस चैनल से
न्यूज एंकर सुमित कुमार झा ने 'इंडिया न्यूज' से ली विदाई, जुड़े अब इस चैनल से
पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो दशकों के अनुभव वाले सुमित झा इससे पहले आईटीवी नेटवर्क के हिंदी न्यूज चैनल 'इंडिया न्यूज' में सीनियर एंकर के रूप में जुड़े हुए थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago
वरिष्ठ टीवी पत्रकार सुमित कुमार झा ने ‘इंडिया न्यूज’ को अलविदा कहकर अब 'रिपब्लिक भारत' के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है। वह चैनल में सीनियर एंकर की भूमिका में नजर आने लगे हैं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो दशकों के अनुभव वाले सुमित झा इससे पहले आईटीवी नेटवर्क के हिंदी न्यूज चैनल 'इंडिया न्यूज' में सीनियर एंकर के रूप में जुड़े हुए थे। वह पिछले साल सितंबर में इस चैनल से जुड़े थे, लेकिन अब उन्होंने नई दिशा में कदम बढ़ाया है।
भारत एक्सप्रेस, न्यूज नेशन, महुआ न्यूज, जी मीडिया और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम कर चुके सुमित झा को डिबेट शोज और स्पेशल कार्यक्रमों का लंबा अनुभव है। उन्होंने कई अहम राजनीतिक चेहरों- जैसे लालू यादव, तेजस्वी यादव, कन्हैया कुमार, हार्दिक पटेल और बिहार-झारखंड के कई मंत्रियों का इंटरव्यू भी किया है।
मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले से ताल्लुक रखने वाले सुमित झा ने अपने करियर की शुरुआत वरिष्ठ पत्रकार नलिनी सिंह के चर्चित शो ‘आंखों देखी’ से की थी। उन्होंने गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी, हिसार (हरियाणा) से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है।
'समाचार4मीडिया' की ओर से सुमित कुमार झा को उनके नए सफर के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।
टैग्स