होम / टीवी / ABP न्यूज से जानी-मानी एंकर प्रतिमा मिश्रा ने ली विदाई
ABP न्यूज से जानी-मानी एंकर प्रतिमा मिश्रा ने ली विदाई
'एबीपी न्यूज' से खबर है कि यहां जानी-मानी एंकर प्रतिमा मिश्रा ने चैनल को अलविदा कह दिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
'एबीपी न्यूज' से खबर है कि यहां जानी-मानी एंकर प्रतिमा मिश्रा ने चैनल को अलविदा कह दिया है। ट्विटर पर उन्होंने इस बात का खुलासा किया है।
ABP न्यूज़ के साथ 10 साल का शानदार सफ़र यहीं तक, अब नए पते पर जल्द होगी मुलाक़ात…?? pic.twitter.com/xPV0ZJ2PCL
— Pratima Mishra (@pratimamishra04) September 15, 2022
प्रतिमा एबीपी न्यूज में प्रिंसिपल कॉरेस्पोंडेंट व एंकर के पद पर कार्यरत थीं।
मुंबई में जन्मी व दिल्ली-एनसीआर में पली-बढ़ी प्रतिमा मिश्रा ने एबीपी न्यूज जून, 2012 में बतौर रिपोर्टर जॉइन किया था। उन्होंने अब तक देश में राजनीति, दंगे, अपराध, खेल, घोटाले और चुनावों पर रिपोर्टिंग की है। 2012 के दिल्ली गैंगरेप मामले में उन्होंने बड़े पैमाने पर रिपोर्ट की, जिसने देश को हिलाकर रख दिया था। उन्होंने कश्मीर बाढ़, आईपीएल सीजन-8 और दिल्ली चुनावों को भी कवर किया है।
प्रतिमा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में स्नातक किया और इसके बाद उन्होंने ‘सीएनएन-आबीएन’ में इंटर्नशिप की।
प्रतिमा मिश्रा को 2017 में बहुप्रतिष्ठित अवॉर्ड रामनाथ गोयनका व 2021 में एक्सचेंज4मीडिया के बहुप्रतिष्ठित अवॉर्ड ‘enba’ से सम्मानित किया जा चुका है।
टैग्स एबीपी न्यूज न्यूज एंकर प्रतिमा मिश्रा