होम / टीवी / न्यूज एंकर निदा अहमद की सक्रिय पत्रकारिता में वापसी, फिर इस चैनल से जुड़ीं

न्यूज एंकर निदा अहमद की सक्रिय पत्रकारिता में वापसी, फिर इस चैनल से जुड़ीं

कुछ समय पहले पत्रकारिता को बाय बोलकर राजनीति के ‘पिच’ पर उतरीं न्यूज एंकर निदा अहमद ने सक्रिय पत्रकारिता में वापसी की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

पिछले दिनों हिंदी नेशनल न्यूज चैनल 'न्यूज इंडिया'  (NEWS INDIA)  को बाय बोलकर राजनीति के ‘पिच’ पर उतरीं न्यूज एंकर निदा अहमद ने सक्रिय पत्रकारिता में वापसी की है। उन्होंने फिर से इस चैनल में सीनियर प्रड्यूसर कम एंकर के तौर पर जॉइन कर लिया है। समाचार4मीडिया से बातचीत में निदा अहमद ने खुद इसकी पुष्टि की है।

पूर्व में भी निदा अहमद इस चैनल में इसी पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं। इसके बाद उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान उन्होंने यहां से बाय बोलकर राजनीति में कदम रखते हुए कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया था। उन्होंने पार्टी के टिकट पर संभल सीट से चुनाव भी लड़ा था। हालांकि, वह यहां से जीत नहीं सकी थीं। इसके बाद अब वह फिर से सक्रिय पत्रकारिता में वापस आ गई हैं।

बता दें कि राजनीति में आने से कुछ महीने पहले ही 'न्यूज इंडिया'  से अपनी पारी की नई शुरुआत की थी। ‘इंडिया न्यूज‘ से पहले निदा अहमद ‘जी यूपी-उत्तराखंड’ में एंकर कम प्रड्यूसर की जिम्मेदारी निभा रही थीं। वहीं, ‘जी यूपी-उत्तराखंड’ में शामिल होने से पहले निदा अहमद अक्टूबर 2018 से 2020 तक इंडिया टुडे ग्रुप के ‘तेज’ न्यूज चैनल की टीम हिस्सा थीं। ‘तेज’ में वह सीनियर एसोसिएट प्रड्यूसर के साथ-साथ एंकरिंग की भी जिम्मेदारी संभाल रहीं थीं। यूपी-उत्तराखंड के रीजनल न्यूज चैनल ‘न्यूज 1 इंडिया’ से निदा यहां पहुंची थीं। इससे पहले निदा अहमद ने ‘समाचार प्लस’ में बतौर एंकर करीब दो साल काम किया।

निदा अहमद ने अपने करियर की शुरुआत क्राइम रिपोर्टर के रूप में की थी। 'इंडिया न्यूज' 'जी यूपी उत्तराखंड, 'जी सलाम' 'तेज', 'समाचार प्लस', के अतिरिक्त निदा 'ईटीवी नेटवर्क' NETWORK18 और 'न्यूज वर्ल्ड इंडिया' में भी काम कर चुकी हैं। निदा ने 'न्यूज वर्ल्ड इंडिया' से अपने करियर की शुरुआत बतौर असिसटेंट प्रड्यूसर की थी, जहां से ही उन्होंने एंकरिंग की बारीकियों को सीखा और क्राइम रिपोर्टर की भूमिका निभाई।

निदा अहमद का जन्म उत्तर प्रदेश के संभल जिले में हुआ था। उनके दादा लगातार 25 साल तक संभल के चेयरमैन रहे। उनके पिता टीचर और मां हाउस वाइफ हैं। यहां तक आने का सबसे बड़ा श्रेय अगर वो किसी को देना चाहती हैं तो वो खुद बोलती हैं कि मैं जिसकी वजह से यहां हूं वो हैं उनके पति रजा अहमद, जो कि उनके लिए हमेशा एक अच्छे दोस्त की तरह खड़े रहे, क्योंकि निदा आगे पढ़ना चाहती थीं लेकिन बारहवीं के बाद ही शादी हो जाने के कारण पढ़ाई बीच में छूट गई। लेकिन निदा अहमद ने हार नहीं मानी।

शादी के बाद वो दिल्ली आ गईं और एक बेटे को जन्म देने के बाद निदा ने अपने पति के सामने आगे पढ़ायी करने और जीवन में कुछ बनने की इच्छा जाहिर की और उस दिन से लेकर आज तक उनके पति का सपोर्ट हमेशा उनके साथ रहता है। शादी के बाद अपनी आगे की पढ़ाई करके और साथ ही अपने घर की भी सारी जिम्मेदारियां उठाते हुए निदा आज इस मुकाम पर पहुंची हैं। निदा अहमद को मीडिया इंडस्ट्री में भी काफी पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

समाचार4मीडिया की ओर से निदा अहमद को सक्रिय पत्रकारिता में वापसी करने पर ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स इंडिया न्यूज कांग्रेस एंकर निदा अहमद न्यूज इंडिया नई पारी
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

5 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

5 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

7 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

5 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

18 hours ago