होम / टीवी / अब इस चैनल पर नजर आएंगी सीनियर न्यूज एंकर अदिति अवस्थी

अब इस चैनल पर नजर आएंगी सीनियर न्यूज एंकर अदिति अवस्थी

अदिति अवस्थी ने पिछले दिनों 'जी न्यूज' (Zee News) से इस्तीफा दे दिया था। वह यहां एडिटर (एंटरटेनमेंट) और सीनियर एंकर के तौर पर अपना योगदान दे रहीं थीं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

जानी-मानी न्यूज एंकर अदिति अवस्थी ने नई मंजिल तलाश ली है। समाचार4मीडिया से बातचीत में अदिति अवस्थी ने बताया कि उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार शमशेर सिंह के नेतृत्व में जल्द लॉन्च होने जा रहे हिंदी न्यूज चैनल 'इंडिया डेली' (India Daily) में जॉइन कर लिया है। यहां वह बतौर डिप्टी एडिटर कम सीनियर एंकर अपनी भूमिका निभाएंगी।

बता दें कि अदिति अवस्थी ने पिछले दिनों 'जी न्यूज' (Zee News) से इस्तीफा दे दिया था। वह यहां एडिटर (एंटरटेनमेंट) और सीनियर एंकर के तौर पर अपना योगदान दे रहीं थीं।

'जी न्यूज' में अदिति पिछले एक दशक से कार्यरत थीं। यहां उन्होंने लंबे समय तक मॉर्निंग प्राइम टाइम शो ‘नमस्ते इंडिया’ का चेहरा रहीं और उससे पहले सुपरहिट शो 'बॉलीवुड ब्रेकिंग' को होस्ट किया। इसके अलावा वह अन्य शोज़ को एंकर करती रहीं, जिनमें 'देश की बड़ी खबरें', 'Fast N Facts' आदि शामिल हैं।

मूल रूप से झांसी की रहने वाली अदिति इससे पहले 'आजतक' के साथ कार्यरत थीं, जहां उन्होंने करीब पांच साल तक अपना योगदान दिया। समाचार4मीडिया की ओर से अदिति अवस्थी को उनकी नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स जी न्यूज एंकर न्यूज एंकर नई पारी नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग इंडिया डेली अदिति अवस्थी
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago