होम / टीवी / NDTV ने विस्तार की दिशा में बढ़ाया एक और कदम, लॉन्च किया नया न्यूज चैनल 'NDTV मराठी'
NDTV ने विस्तार की दिशा में बढ़ाया एक और कदम, लॉन्च किया नया न्यूज चैनल 'NDTV मराठी'
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में एक मई को हुई इस चैनल की लॉन्चिंग
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
‘एनडीटीवी’ (NDTV) ने विस्तार की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए महाराष्ट्र के मार्केट में दस्तक दे दी है। इसके तहत ‘एनडीटीवी’ ने 'NDTV मराठी' के नाम से नया रीजनल न्यूज चैनल लॉन्च किया है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में मुंबई में एक मई को आयोजित एक कार्यक्रम में इस चैनल की लॉन्चिंग हुई।
इस मौके पर सीएम एकनाथ शिंदे का कहना था, ‘न्यूज चैनल्स को सच और भरोसे पर ध्यान देना चाहिए।’ वहीं, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का कहना था कि न्यूज चैनल्स को बिना किसी एजेंडे के संतुलित दृष्टिकोण रखना चाहिए। इसके साथ ही ऑरिजनल कंटेंट पर जोर देना चाहिए।
चैनल की लॉन्चिंग के मौके पर रितेश देशमुख, बाबा सिद्दीकी, मिलिंद देवड़ा और पीयूष पांडेय जैसी फिल्म व राजनीतिक जगत से जुड़ी जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं।
टैग्स एनडीटीवी चैनल लॉन्च डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे रितेश देशमुख देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र सीएम एनडीटीवी मराठी