होम / टीवी / टीवी पत्रकार शिखा शर्मा ने जॉइन किया अब ये बड़ा चैनल
टीवी पत्रकार शिखा शर्मा ने जॉइन किया अब ये बड़ा चैनल
शिखा की दूसरी पारी में उनकी मेहनत रंग लाई और जनतंत्र टीवी के बाद अब सीधे मौका मिला है बडे चैनल में...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
टीवी पत्रकार शिखा शर्मा ने कभी टीवी100 और एस1 जैसे चैनल्स से करियर की शुरूआत की, कई अखबारों में लेख भी लिखे। किसी बड़े नेशनल चैनल्स से जुड़ पातीं कि पति का ट्रांसफर छोटे शहरों की तरफ हो गया, लेकिन दूसरी पारी में उनकी मेहनत रंग लाई और जनतंत्र टीवी के बाद अब सीधे मौका मिला है ‘रिपब्लिक भारत’ चैनल के साथ, जो कि कई नवोदित एंक्रर्स के लिए सपना ही होता है।
वैसे भी अरनब गोस्वामी के साथ काम करने को लेकर आम तौर पर युवाओं में काफी उत्साह रहता है, ऐसे में रिपब्लिक भारत में काम करने का मौका मिले तो फिर बात ही क्या है, लेकिन ये भी काबिले गौर बात है कि रिपब्लिक और रिपब्लिक भारत का प्रैशर बर्दाश्त करना भी आसान नहीं होता। रिपब्लिक भारत लगातार नई और अपेक्षाकृत कम मशहूर चेहरों को मौका देने के लिए मशहूर है।
दिल्ली के भारतीय विद्या भवन की प्रोडक्ट शिखा शर्मा भी मेहनती हैं और उन्हीं कम मशहूर चेहरों में से एक हैं। उम्मीद है कि उनको जो ये मौका मिला है, उसको बखूबी निभाएंगी।
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स अरनब गोस्वामी जनतंत्र टीवी रिपब्लिक भारत शिखा शर्मा