होम / टीवी / अब इस चैनल पर नजर आएंगे पत्रकार घनश्याम उपाध्याय

अब इस चैनल पर नजर आएंगे पत्रकार घनश्याम उपाध्याय

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 15 साल के अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में निभा चुके हैं जिम्मेदारी

पंकज शर्मा 6 years ago

पत्रकार घनश्याम उपाध्याय अब राज्य सभा टीवी (RSTV) से बतौर ‘सीनियर एंकर’ नई शुरुआत करने जा रहे हैं। इससे पहले वह ‘स्वराज एक्सप्रेस’ में एसोसिएट एडिटर और ‘न्यूज 1इंडिया’ में डिप्टी एडिटर की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वह ‘न्यूज नेशन’ चैनल में भी बतौर एंकर काम कर चुके हैं।

घनश्याम उपाध्याय ‘समाचार प्लस’ में बतौर प्राइम टाइम सीनियर एंकर/सीनियर प्रड्यूसर भी कार्यरत थे। यहां वह प्राइम शो ‘बिग बुलेटिन’  को होस्ट करते थे। ‘समाचार प्लस’ से पहले वे ‘सहारा समय’ में वर्ष 2008 से 2016 तक अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

घनश्याम उपाध्याय को टीवी, रेडियो और अखबार में काम करने का लगभग 15 साल का अनुभव है। घनश्याम तिवारी ने हरियाणा के हिसार में स्थित गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है।

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1999 में ‘ऑल इंडिया रेडियो’ के युववाणी स्टेशन से बतौर कैजुअल उद्घोषक के तौर पर की। पूर्व में घनश्याम उपाध्याय ‘सीएनईबी’ और ‘वॉयस ऑफ इंडिया’ न्यूज चैनलों में भी काम कर चुके हैं।


टैग्स न्यूज एंकर राज्य सभा टीवी घनश्याम उपाध्याय
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

5 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

41 minutes ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

2 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

22 hours ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

25 minutes ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

13 hours ago