होम / टीवी / जानें, शो के दौरान न्यूज 24 के गेस्ट ने क्यों ढक लीं अपनी आंखें

जानें, शो के दौरान न्यूज 24 के गेस्ट ने क्यों ढक लीं अपनी आंखें

‘जोमैटो’ द्वारा एक हिंदू ने मुस्लिम राइडर के हाथों खाना भेजने पर ऑर्डर कैंसल करने को लेकर पूरे देश में बहस छिड़ गई है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

‘जोमैटो’ पर जब एक हिंदू ने मुस्लिम राइडर के हाथों खाना भेजने पर ऑर्डर कैंसल कर दिया तो पूरे देश में इस पर बहस छिड़ गई। उस पर ‘जोमैटो’  ने जब ‘फूड हैज नो रिलीजन’ वाला ‘ज्ञान’ भी ट्विटर पर दे डाला तो ये बहस तेज हो गई। लोग हलाला और झटका मीट को धर्म के आधार पर बांटकर बेचने को गलत ठहराने लगे। जोमैटो का फेवर करने पर उबेर ईट्स इंडिया कंपनी भी निशाने पर आ गई। लेकिन इस से जुड़ी न्यूज 24 की बहस तब बदमिजाजी के आखिरी पायदान पर पहुंच गई, जब पंडित अजय गौतम ने लाइव टीवी पर कह दिया कि वो मुस्लिम एंकर के सामने आंखों को हाथ से ढके रहेंगे।

दरअसल चैनल के एंकर मानक गुप्ता ने एक विडियो क्लिप शेयर की है, जिसमें संदीप चौधरी हिंदू-मुस्लिम पर एक डिबेट शो को खत्म करते हुए अगले शो के लिए एंकर सऊद मोहम्मद खालिद को इंट्रोड्यूस कर रहे हैं, ये कहकर कि खालिद तुम्हें पंडित अजय गौतम देखेंगे नहीं, तुम खालिद हो तो ये आंखों पर पट्टी लगा लेंगे, क्योंकि खालिद न्यूज कास्ट कर रहा है। खालिद के पीछे वॉल पर एक तराजू बना है और वॉल पर शो का नाम लिखा है, सच या झूठ।

मानक गुप्ता ने ये विडियो शेयर करते हुए लिखा है, ‘ न्यूज़ 24 के एंकर को देखकर पंडित अजय गौतम ने ढक लीं आंखें, क्योंकि उस एंकर का नाम है सउद मोहम्मद ख़ालिद।’ मानक के इस विडियो को चैनल हेड दीप उपाध्याय ने शेयर करते हुए लिखा है कि, ‘ ये नए समय का नया रिवाज है। कुछ ऐसा करिये कि दुनिया आपकी तरफ देखे। हमें गर्व है कि देश के किसी भी न्यूज संस्थान में जाति धर्म को लेकर कोई भेदभाव नहीं होता। सऊद सावन की आस्था के शो करते हैं तो वंदना ईद पर खास कार्यक्रम भी करती हैं। इस खूबसूरती को जिंदा रखिये जनाब।’

उसके बाद मानक गुप्ता के ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट्स की बाढ़ आ गई और पंडित अजय गौतम को बैन करने की मांग की जाने लगी। आखिर चैनल की सीएमडी और एडिटर-इन-चीफ अनुराधा प्रसाद ने ट्वीट कर पंडित अजय गौतम को चैनल के स्टूडियो में बुलाने पर भविष्य में रोक लगाने का ऐलान कर दिया। उन्होंने इस बारे में ट्वीट किया है, जिसे आप यहां देख सकते हैं।

उम्मीद की जा रही है कि बाकी चैनल भी पंडित अजय गौतम को बैन करेंगे। ऐसे में आपके लिए ये भी जानना दिलचस्प होगा कि संदीप चौधरी के शो में पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, जब उनके मुंह पर ही किसी ने पानी फेंक दिया था।


टैग्स अनुराधा प्रसाद न्यूज24 खालिद अजय गौतम जोमैटो. Zomato
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

3 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

5 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

13 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago