होम / टीवी / अब देखने को नहीं मिलेंगे Network18 के ये चैनल्स

अब देखने को नहीं मिलेंगे Network18 के ये चैनल्स

नेटवर्क18 की ओर से अपने फ्री टू एयर (FTA) चैनल ‘Rishtey Cineplex’ को पे (Pay) चैनल्स की लिस्ट में शामिल किया जाएगा। बुके (bouquet) की कीमतें भी बढ़ाईं

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

देश के प्रतिष्ठित मीडिया समूह ‘नेटवर्क18’ (Network 18) ने अपने लाइफस्टाइल चैनल ‘FYI TV18’ और ‘FYI TV18 HD’ को बंद करने का फैसला लिया है। इस बारे में कंपनी की ओर से जारी स्टेटमेंट में कहा गया है, ‘TV18 और FYI TV18 HD चैनल्स का प्रसारण आठ जुलाई 2020 से बंद कर दिया जाएगा।’ बता दें कि ‘FYI TV18’ चैनल ‘A+E Networks’ और ‘TV18’ के बीच जॉइंट वेंचर के रूप में वर्ष 2016 में शुरू किया गया था।    

नेटवर्क ने अपने चैनल्स के बुके (bouquet) में भी कुछ परिवर्तन किया है। इसके अनुसार, आठ जुलाई से ‘रिश्ते सिनेप्लेक्स’ (Rishtey Cineplex) चैनल को ‘फ्री टू एयर’ (FTA) से पे (pay) चैनल किया जा रहा है। इस चैनल को पांच जून 2020 को रीलॉन्च किया गया था। बता दें कि फरवरी 2019 में डीडी फ्रीडिश प्लेटफॉर्म से हटने के बाद MPEG-2 स्लॉट्स की नीलामी के लिए ब्रॉडकास्टर इस प्लेटफॉर्म पर फिर वापस आ गया था।

यही नहीं, नेटवर्क ने अपने बुके की कीमतें भी बढ़ा दी हैं। उदाहरण के लिए ‘कलर्स वाला हिंदी बजट पैक’ (Colors Wala Hindi Budget pack) जिसकी कीमत 22 रुपए थे, वह अब 25 रुपए का हो गया है। वहीं, ‘कलर्स वाला हिंदी बजट एचडी पैक’ (Colors Wala Hindi Budget HD pack) जो पहले 32 रुपए का था, अब 35 रुपए का हो गया है।


टैग्स नेटवर्क18 टीवी18 रिश्ते सिनेप्लेक्स
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

3 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

3 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

5 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

19 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

18 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

18 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

18 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

18 hours ago