होम / टीवी / Network18 से बड़ी खबर, अब यहां भी कटेगी एम्प्लॉयीज की सैलरी!
Network18 से बड़ी खबर, अब यहां भी कटेगी एम्प्लॉयीज की सैलरी!
खबर है कि ‘नेटवर्क18’ के एडिटर-इन-चीफ राहुल जोशी ने इस बारे में अपने एम्प्लॉयीज को एक मेल लिखा है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
देश के प्रतिष्ठित मीडिया समूह ‘नेटवर्क18’ (Network 18) में एम्प्लॉयीज की सैलरी कटौती की खबर सामने आई है। सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक ‘नेटवर्क18’ के एडिटर-इन-चीफ राहुल जोशी ने इस बारे में अपने एम्प्लॉयीज को एक मेल लिखा है। इस मेल में कहा गया है कि जिन एम्प्लॉयीज की सालान इनकम 7.5 लाख रुपए से ज्यादा है, उनकी सैलरी में 10 प्रतिशत की कटौती की जाएगी।
इस मेल में कहा गया है कि यह समय असाधारण है और ऐसे समय में इस तरह के असाधारण उपाय करने पड़ते हैं। मेल के अनुसार, ‘हमारे जिन एम्प्लॉयीज की सालाना इनकम 7.5 लाख रुपए तक है, हम उनकी सैलरी में कोई कटौती नहीं कर रहे हैं। इसमें हमारे न्यूज बिजनेस के करीब 70 प्रतिशत साथी दायरे में हैं। लेकिन जिन एम्प्लॉयीज की सालाना इनकम 7.5 लाख रुपए से अधिक है, उनकी सैलरी में 10 प्रतिशत की कटौती की जाएगी।’
मेल में बताया गया है कि कंपनी के शीर्ष प्रबंधन ने स्वेच्छा से अपनी सैलरी में काफी कटौती की है। राहुल जोशी की ओर से जारी इस मेल में यह भी कहा गया है, ‘जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं कि हमारे बिजनेस में सबसे ज्यादा खर्च मैनपावर यानी एम्प्लॉयीज पर होता है। ऐसे में बिजनेस को सुचारु रूप से चलाने के लिए मैं एक मई से सैलरी में कटौती करने के लिए बाध्य हूं।
मेल में यह भी कहा गया है कि संस्थान में अप्रैजल की प्रक्रिया जारी है और यह लगभग एक या दो हफ्ते में समाप्त हो जाएगी। राहुल जोशी ने एम्प्लॉयीज को आश्वासन दिया कि एक बार परफॉर्मेंस असेसमेंट के बाद वित्तीय वर्ष 2020 के लिए भुगतान कर दिया जाएगा और योजनानुसार पदोन्नति कर दी जाएगी। उन्होंने लिखा है, ‘उम्मीद है कि यह प्रक्रिया जुलाई तक पूरी हो जाएगी।’
टैग्स नेटवर्क18 राहुल जोशी अप्रैजल कोविड-19 वेतन कटौती पेकट्स