होम / टीवी / Network18 का बड़ा फैसला: नए चेहरों को किया शामिल, कुछ को किया प्रमोट
Network18 का बड़ा फैसला: नए चेहरों को किया शामिल, कुछ को किया प्रमोट
‘नेटवर्क18’ (Network18) ने कई प्रमुख पदों पर नियुक्तियों और कुछ लोगों को प्रमोट करने की घोषणा की है। कंपनी ने नई नियुक्तियां और प्रमोशन अपने टीवी और डिजिटल इकाई में की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
‘नेटवर्क18’ (Network18) ने कई प्रमुख पदों पर नियुक्तियों और कुछ लोगों को प्रमोट करने की घोषणा की है। कंपनी ने नई नियुक्तियां और प्रमोशन अपने टीवी और डिजिटल इकाई में की है।
बिजनेस न्यूज क्लस्टर के सीओओ के तौर पर स्मृति मेहरा को प्रमोट किया गया है। वे इस क्लस्टर के साथ-साथ सीएनबीसी डिजिटल (CNBC digital) के लिए P&L की जिम्मेदारी संभालेंगी। वे अपने क्लस्टर के लिए डिस्प्ले और रेवन्यू की भी जिम्मेदारी संभालेंगी।
वहीं, सोहन सिंह बिजनेस न्यूज क्लस्टर के साथ-साथ इंग्लिश न्यूज के डिस्प्ले बिजनेस को संभालेंगे और स्मृति मेहरा को रिपोर्ट करेंगे।
प्रीति साहनी को ‘फोर्ब्स इंडिया’ (Forbes India) के सीओओ के रूप में पदोन्नत किया गया है। इस बीच, ब्रैंड सॉल्यूशंस और कन्वर्जेंस के सीओओ अजीम लालानी के ‘सीएनएन-न्यूज18’ (CNN-News18) के लिए ब्रैंडेड कंटेंट की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अभिनय चौहान को भाषाई चैनलों, डिजिटल, फोर्ब्स और AETN18 के लिए सरकारी रेवन्यू संभालने के लिए नियुक्त किया गया है।
सिद्धार्थ सैनी इंग्लिश न्यूज, बिजनेस न्यूज और फोर्ब्स वर्टिकल के साथ-साथ इंटरनेशनल बिजनेस की जिम्मेदारी संभालेंगे।
इसके अतिरिक्त, कंपनी ने ‘जी ग्रुप’ (Zee Group) के सुजीत मिश्रा को नियुक्त किया है, जो News18 India के हिंदी और अन्य भाषाओं पर आधारित वेबसाइट के लिए नॉन-सेल्स बैकेंड का काम संभालेंगे।
ये सभी, कंपनी के डिजिटल बिजनेस के लिए पुनीत सिंघवी को और टीवी न्यूज के लिए अविनाश कौल को रिपोर्ट करेंगे।
टैग्स नेटवर्क18 टीवी डिजिटल इकाई