होम / टीवी / नेटवर्क18 व जी एंटरटेनमेंट ने अपने कुछ चैनलों के बढ़ाए दाम, महंगे किए पैक

नेटवर्क18 व जी एंटरटेनमेंट ने अपने कुछ चैनलों के बढ़ाए दाम, महंगे किए पैक

नेटवर्क18 (Network18) की डिस्ट्रीब्यूशन इकाई इंडियाकास्ट (IndiaCast) और जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) ने एक नया रेफरेंस इंटरकनेक्ट ऑफर (RIO) जारी किया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

नेटवर्क18 (Network18) की डिस्ट्रीब्यूशन इकाई इंडियाकास्ट (IndiaCast) और जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) ने एक नया रेफरेंस इंटरकनेक्ट ऑफर (RIO) जारी किया है, जो 1 फरवरी, 2024 से प्रभावी होगा।

नए RIO में, इंडियाकास्ट ने अपने कुछ पिछले बुके को समाप्त कर दिया है और अब नए लॉन्च किए हैं। इसने कुछ चैनलों की कीमतों में भी बदलाव किया है। डिस्ट्रीब्यूटर्स ने कलर्स वाला हिंदी बजट और कलर्स वाला हिंदी बजट प्लस (जिसकी कीमत 25 रुपये थी) सहित 25 से अधिक बुके बंद कर दिए हैं और कलर्स वाला हिंदी वैल्यू जिसकी कीमत 28 रुपये थी। 

वहीं, डिस्ट्रीब्यूशन इकाई ने कई नए ऑफर भी पेश किए हैं, जिनमें कलर्स वाला हिंदी वैल्यू की कीमत 34 रुपये, कलर्स वाला हिंदी वैल्यू प्लस स्पोर्ट्स की कीमत 45 रुपये और कलर्स वाला मराठी वैल्यू की कीमत 40 रुपये शामिल हैं।   

नेटवर्क18 ने कलर्स मराठी सहित कुछ चैनलों की कीमत बढ़ा दी है, जिसकी कीमत पहले 10 रुपये थी और अब इसकी कीमत 15 रुपये है। इसी तरह, कलर्स सिनेप्लेक्स, जिसकी कीमत पहले 3 रुपये थी, अब 19 रुपये हो गई है।

ZEEL ने अपने कुछ चैनलों के आ-ला-कार्टे (a-al-carte) आधार पर कीमतों में संशोधन किया है, जिसमें Zee Cinemalu और Zee Picchar शामिल हैं। दोनों चैनलों की कीमत पहले 10 रुपये थी और अब 15 रुपये हो गई है। इसके अलावा, ZEEL ने अपना इंफोटेनमेंट चैनल LF HD भी बंद कर दिया है।

ZEEL नेटवर्क ने बुके की कीमतों को भी संशोधित किया है और पिछले एग्रीमेंट के तहत दो पैक बंद कर दिए हैं। Zee Family Pack Hindi SD की कीमत अब 47 रुपये है, जबकि पहले इसकी कीमत 43 रुपये थी। इसी तरह, Zee all-in-one Hindi SD पैक की कीमत अब 62 रुपये है, जबकि पहले इसकी कीमत 59 रुपये थी।

बता दें कि भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण यानी कि ट्राई (TRAI) द्वारा नए टैरिफ ऑर्डर (NTO) में संशोधन के बाद ZEEL और Viacom18 ने आखिरी बार दिसंबर 2022 में अपनी कीमत अपडेट की थी। अन्य नेटवर्क जिन्होंने कीमतों में संशोधन किया था, वे थे सन टीवी, डिस्कवरी कम्युनिकेशन इंडिया, डिज्नी स्टार इंडिया और कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट। संशोधित RIOs 16 दिसंबर को दायर किए गए और 1 फरवरी, 2023 को प्रभावी हो गए।


टैग्स चैनल नेटवर्क18 जी एंटरटेनमेंट पैक
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

2 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

3 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

5 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

4 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

4 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

3 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

3 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

4 hours ago