होम / टीवी / 'एनडीटीवी' की एडिटोरियल डायरेक्टर सोनिया सिंह ने संस्थान को छोड़ने का लिया फैसला

'एनडीटीवी' की एडिटोरियल डायरेक्टर सोनिया सिंह ने संस्थान को छोड़ने का लिया फैसला

'एनडीटीवी' (NDTV) से एक बड़ी खबर सामने आयी है। दरअसल, एनडीटीवी की एडिटोरियल डायरेक्टर सोनिया सिंह ने संस्थान को छोड़ने का फैसला कर लिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 11 months ago

'एनडीटीवी' (NDTV) से एक बड़ी खबर सामने आयी है। दरअसल, एनडीटीवी की एडिटोरियल डायरेक्टर सोनिया सिंह ने संस्थान को छोड़ने का फैसला कर लिया है। वह तीन दशक से अधिक समय तक इस मीडिया हाउस में कार्यरत हैं। वह 30 अप्रैल 2025 को यहां से विदाई लेंगी।

कंपनी की प्रेस रिलीज में कहा गया, "सोनिया सिंह, एडिटोरियल डायरेक्टर व सीनियर मैनेजमेंट पर्सनल ने अपने भविष्य की करियर योजनाओं के कारण कंपनी की सेवाओं से इस्तीफा दे दिया है।"

सोनिया सिंह ने अपने इस्तीफे के मेल में लिखा, "यह निर्णय मेरे भविष्य की करियर योजनाओं पर आधारित है और मेरे इस्तीफे के पीछे कोई अन्य महत्वपूर्ण कारण नहीं है। मैं बोर्ड के सभी सदस्यों और प्रबंधन का हार्दिक धन्यवाद अदा करना चाहूंगी, जिन्होंने एडिटोरियल डायरेक्टर के रूप में मेरे कार्यकाल के दौरान मेरा सहयोग किया। कंपनी की वृद्धि में योगदान देना मेरे लिए एक सौभाग्य की बात रही। मैं कंपनी की निरंतर सफलता की कामना करती हूं।"

सोनिया सिंह ने 1992 में NDTV जॉइन किया था, जब नेटवर्क दूरदर्शन के लिए The World This Week प्रोड्यूस कर रहा था। समय के साथ, उन्होंने संपादकीय पदों पर तरक्की करते हुए NDTV की एडिटोरियल डायरेक्टर और NDTV एथिक्स कमेटी की अध्यक्ष की भूमिका संभाली। इस पद पर रहते हुए उन्होंने नेटवर्क की पत्रकारिता के उच्च मानकों और संपादकीय नीतियों की निगरानी की, जिससे विश्वसनीय रिपोर्टिंग सुनिश्चित हो सके।

सोनिया सिंह ने भारत की कुछ सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज की है, जिनमें कंधार हाईजैकिंग, करगिल युद्ध, 26/11 मुंबई हमले और जेसिका लाल हत्याकांड शामिल हैं। उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर व्यापक रिपोर्टिंग की, जिससे वे भारतीय पत्रकारिता की एक प्रमुख हस्ती बन गईं।

वह The NDTV Dialogues नामक एक चर्चा-आधारित शो की भी मेजबानी करती हैं, जिसमें नीति-निर्माताओं, विशेषज्ञों और विचारकों के साथ महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और वैश्विक मुद्दों पर बातचीत की जाती है।

शैक्षणिक रूप से, सोनिया सिंह को इटली सरकार द्वारा तीन महीने की छात्रवृत्ति प्रदान की गई थी, जिसके तहत उन्होंने पेरूजिया में इतालवी भाषा का अध्ययन किया। वह चिवनिंग स्कॉलर भी हैं और उन्होंने कार्डिफ़ में प्रसारण पत्रकारिता कार्यक्रम में भाग लिया।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

5 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

5 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

13 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

15 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

45 minutes ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 hour ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago