होम / टीवी / NDTV के मुनाफे में आयी गिरावट, यह रही वजह
NDTV के मुनाफे में आयी गिरावट, यह रही वजह
अडानी ग्रुप (Adani Group) की मीडिया कंपनी नई दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड यानी कि NDTV के शुद्ध मुनाफे में गिरावट दर्ज की गई है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
अडानी ग्रुप (Adani Group) की मीडिया कंपनी नई दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड यानी कि NDTV के शुद्ध मुनाफे में गिरावट दर्ज की गई है। NDTV ने सोमवार को चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के नतीजे घोषित किए थे। इस दौरान NDTV का शुद्ध मुनाफा 97.6 फीसदी घट गया है।
NDTV का 31 मार्च को समाप्त तिमाही में शुद्ध मुनाफा घटकर 59 लाख रुपए पर आ गया, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 24.16 करोड़ रुपए था।
बताया जा रहा है कि मुनाफा घटने के पीछे की मुख्य वजह विज्ञापन की मांग में कमी रही है। NDTV के नतीजे ऐसे समय में आए हैं, जब दुनिया भर में कंपनियां महंगाई और ब्याज दरों में लगातार बढ़ोतरी के बीच खुद को आर्थिक मंदी से बचाने के लिए विज्ञापन जैसे लागतों पर लगाम लगाने की कोशिश कर रही हैं।
NDTV कीओर से जारी बयान में कहा गया है कि वैश्विक विज्ञापन खर्च में सुस्ती के कारण कंपनी की मार्च तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 35.5 फीसदी गिरकर 66.96 करोड़ रुपए पर आ गया। हैं, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 103.8 करोड़ था। वहीं प्रॉडक्शन और सर्विस लागत में बढ़ोतरी के चलते इसका कुल खर्च बढ़कर 5.9 फीसदी रहा है।
नतीजों पर गौतम अडाणी ने कहा, 'अडाणी ग्रुप का ये सौभाग्य है कि हमें NDTV को वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर और टैलेंट के साथ आगे बढ़ाने और इसे एक मल्टी-प्लेटफॉर्म ग्लोबल न्यूज आर्गनाइजेशन में बदलने का मौका मिला है'। इसी के साथ बता दें कि अडाणी ग्रुप की NDTV में कुल हिस्सेदारी 64.71% है।
टैग्स एनडीटीवी नुकसान लाभ