होम / टीवी / NDTV ने BARC के रेटिंग सिस्टम से खुद को किया अलग, बताई ये वजह

NDTV ने BARC के रेटिंग सिस्टम से खुद को किया अलग, बताई ये वजह

‘NDTV 24x7’ और ‘NDTV India’ न्यूज चैनल्स के स्वामित्व वाले न्यूज ब्रॉडकास्टर्स ‘एनडीटीवी’ ने ‘ब्रॉडकास्टर्स ऑडियंस रिसर्च काउंसिल’ इंडिया के रेटिंग सिस्टम से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

‘NDTV 24x7’ और ‘NDTV India’ न्यूज चैनल्स के स्वामित्व वाले न्यूज ब्रॉडकास्टर्स ‘एनडीटीवी’ (NDTV) ने ‘ब्रॉडकास्टर्स ऑडियंस रिसर्च काउंसिल’ (BARC) इंडिया के रेटिंग सिस्टम से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं।

हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) से इस खबर की पुष्टि करते हुए ‘एनडीटीवी’ ग्रुप की प्रेजिडेंट सुपर्णा सिंह ने कहा, ‘एनडीटीवी ने बार-बार इस ओर इशारा किया है कि यदि बार्क एक ऐसी मापन प्रणाली (measurement process) सुनिश्चित करने के लिए गंभीर है, जिसमें हेराफेरी या छेड़छाड़ नहीं की जा सकती है, तो एक बड़े सैंपल साइज (मीटर) की आवश्यकता है।‘

उनका कहना है कि रेटिंग में गड़बड़ी उजागर होने से वर्षों पहले से एनडीटीवी इस सिस्टम की तमाम कमजोरियों की ओर इशारा कर रहा है। दुर्भाग्य से, टीआरपी की रिपोर्टिंग फिर से शुरू करने के लिए बार्क जो बदलाव पेश कर रहा है, वे चिंताजनक रूप से अपर्याप्त हैं।

इसके साथ ही सुपर्णा सिंह का यह भी कहना है कि ब्रॉडकास्टर को बार्क इंडिया की रेटिंग प्रणाली को फिर से शुरू किए जाने पर तक इसे सबस्क्राइब करना सुसंगत नहीं लगता, जब तक कि इसमें आवश्यक सुधार नहीं हो जाते। उन्होंने कहा कि बार्क को ज्यादा मीटर लगाने और अधिक पारदर्शी बनाने की जरूरत है। सुपर्णा सिंह के अनुसार, ‘नैतिक रूप से और हमारे बिजनेस के महत्वपूर्ण दृष्टिकोण से हम ऐसी रेटिंग प्रणाली में भाग नहीं ले सकते हैं जिसे ‘भ्रष्ट’ माना जाता है लेकिन उसमें परिवर्तन का कोई संकेत नहीं दिखाता है।’

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बार्क इंडिया न्यूज चैनल्स की रेटिंग्स को दोबारा से जारी किए जाने की तारीख को टालने पर विचार कर रहा है। बताया जाता है कि तमाम न्यूज चैनल्स ने डेटा जारी करने की अवधि को लेकर इस रेटिंग एजेंसी को कई सुझाव दिए हैं। एक तरफ कुछ न्यूज चैनल्स ने कहा है कि जारी किया गया डेटा मार्च के मध्य से होना चाहिए, जबकि कुछ चैनल्स का सुझाव है कि डेटा केवल पिछले तीन महीने का होना चाहिए। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इसी वजह से बार्क न्यूज रेटिंग्स को दोबारा जारी किए जाने की तारीख को फिलहाल टालने पर विचार कर रहा है।

गौरतलब है कि सात फरवरी को 'बार्क इंडिया' ने कहा था कि वह 17 मार्च से न्यूज चैनल्स के लिए चार सप्ताह का रोलिंग औसत डेटा जारी करना शुरू करेगा। पिछले 13 हफ्तों का डेटा जारी करने पर बार्क का कहना था कि पिछला रोलिंग किया हुआ डेटा उन चैनल्स के लिए उपलब्ध नहीं कराया जाएगा, जो इस डेटा को प्राप्त करने के लिए ऑप्ट-आउट का विकल्प चुनते हैं। बार्क ने यह भी स्पष्ट किया था कि पिछले 13 हफ्तों के लिए चैनल्स को केवल चार सप्ताह का रोलिंग औसत डेटा प्रदान किया जाएगा।


टैग्स न्यूज चैनल्स रेटिंग्स एनडीटीवी बार्क ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल टीवी रेटिंग्स सुपर्णा सिंह न्यूज रेटिंग्स
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

5 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

2 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

4 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

2 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

15 hours ago